• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन……


— नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी का भव्य स्वागत


राष्ट्रीय लोकदल युवा की एक आवश्यक बैठक रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगले में जिला अध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल युवा के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा रविंद्र सिंह पटेल के सम्भावित सोनभद्र दौरे, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन को “एक बूथ, दस यूथ” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है।

संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाए। जिला अध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवा जनपद के सभी ब्लॉकों और तहसीलों में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक पहुंचेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएंगे। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों एवं तहसीलों से आए पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।

इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरत चौबे, वीरेंद्र मिश्रा, रामसेवक पटेल, राजेंद्र पटेल, राजू पासवान, शिवपूजन दुबे, गणेश विश्वकर्मा, सूर्या यादव, रमेश बियार, अविनाश त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, प्रभु, विजय केशरी, रोहित जैन, शिवम, संतोष यादव, नीरज सोनी, आकाश मौर्य, अनूप केशरी, संजय मधेशिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी रिहंद में “आयु के लिए योग” थीम पर हुआ आयोजन

Next Post

मुख्यालय. डीजल कंटेनर अनिवार्यता किसानों पर आर्थिक बोझ, सरकार फैसला वापस ले : अविनाश कुशवाहा

Next Post

मुख्यालय. डीजल कंटेनर अनिवार्यता किसानों पर आर्थिक बोझ, सरकार फैसला वापस ले : अविनाश कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. जामपानी से देवघर रवाना हुआ 80 कांवड़ियों का जत्था, दो बसों में निकले शिवभक्त
  • म्योरपुर. 10 घंटे में गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर सफेद बाल्टी बरामद
  • बभनी. जर्जर तार-पोल से डूभा-संवरा की बिजली व्यवस्था बदहाल, करौंदिया टोला अंधेरे में डूबा
  • हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका

Breaking News

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 16, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

म्योरपुर. जामपानी से देवघर रवाना हुआ 80 कांवड़ियों का जत्था, दो बसों में निकले शिवभक्त

by J K Gupta
August 16, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी..... आनंदेश्वर महादेव कांवड़िया संघ के बैनर तले रविवार को 80 कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio