संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

आनंदेश्वर महादेव कांवड़िया संघ के बैनर तले रविवार को 80 कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। जामपानी मंगल बाजार से दो बसों में सवार कांवड़ियों को समाजसेवी जयंत प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
संघ के अध्यक्ष शिवदास गुप्ता ने बताया कि कांवड़ियों की धार्मिक यात्रा गया से शुरू होकर सुल्तानगंज, देवघर और बासुकीनाथ तक जाएगी। इसके बाद जत्था राजगीर, अयोध्या, काशी विश्वनाथ और डाला वैष्णो मंदिर के दर्शन करेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद सभी कांवड़िया वापस जामपानी लौटेंगे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। कांवड़ियों के रवाना होने के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
ये लोग रहे मौजूद
यात्रा में उदय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जामपानी, आशा देवी, ग्राम प्रधान जामपानी, संघ अध्यक्ष शिवदास गुप्ता, रामस्वरूप, रामेश्वर, उदय प्रसाद, दिनेश, वीरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में कांवड़िया शामिल रहे।


