मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर संजय यादव ने प्रथम दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर संजय यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पूरे राष्ट्र को एकता का पाठ पढ़ाया। उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि खंड-खंड भारत को अखंड बनाने वाले सरदार पटेल जैसे महापुरुष की जयंती 251 दीप जलाकर मनाई जा रही है।

इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरित करना है, ताकि युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर सकें।

जिला सहसंयोजक सौरभ पटेल ने कहा कि जब तक राष्ट्र सरदार पटेल के आदर्शों पर नहीं चलेगा, तब तक वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं, ‘पेड़ से ही प्राण अभियान’ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ महापुरुष की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में तेजबली सिंह, पार्वती देवी, स्मिता सिंह, इंजीनियर हरिशंकर सिंह, सुजीत पटेल, रमेश सिंह, राजबहादुर सिंह, अशोक सिंह

विनोद कुमार सिंह, राममूर्ति, यशपाल सिंह, केडी सिंह, राजेश सिंह गोंड, गौरव कुमार, दीपक कुमार मौर्य, लक्ष्मण वैश्य, अभिषेक मिश्रा, राकेश चौधरी, देवानंद पाठक, राजा दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।