• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को अपना दल एस के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में मनाई गई। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने की।

मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पटेल रहे। सह मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया।

इस दौरान आलोक पांडेय, प्रीति सिंह राजपूत, मान सिंह गोंड सहित सुरजीत पटेल, विनोद यादव, शिबू शेख, कृष्णकांत कुशवाहा, श्यामसुंदर पटेल, विजय पटेल, सतीश पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

Related Posts

  • दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित
  • डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप जलाकर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
  • सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
  • चुर्क. साइबर सुरक्षा और गोपनीयता की चुनौतियों पर पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का शुभारंभ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement