• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..


दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरी स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वावधान में प्रबुद्धजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक खान ने किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि एवं पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वयोवृद्ध एवं समाज के प्रबुद्धजनों को एक मंच पर लाने का यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने संस्था के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

समारोह के दौरान समीउल्लाह खान, पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद, फूलचंद गुप्ता, विजय गुप्ता, छबिलाल गुप्ता, ददन प्रसाद गुप्ता, उषा देवी श्रीवास्तव, शैल कुमारी श्रीवास्तव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, इब्राहिम खान, राम जन्म गुप्ता, जय श्री फेडरेशन अध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रगति फाउंडेशन अध्यक्ष विकास अग्रहरि, गुड्डू गुप्ता, अनुराग अग्रहरि सहित दर्जनों प्रमुख लोगों को पट्टाभिषेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि सम्मान समारोह के माध्यम से सामाजिक विरासत को संजोने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। संस्था अपने रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक मोहम्मद इसहाक खान ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्मानितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

Next Post

सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

Related Posts

  • सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद
  • डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप जलाकर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
  • सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
  • चुर्क. साइबर सुरक्षा और गोपनीयता की चुनौतियों पर पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का शुभारंभ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement