• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. साइबर सुरक्षा और गोपनीयता की चुनौतियों पर पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


एमएनएनआईटी इलाहाबाद और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी इन साइबर वर्ल्ड: चैलेंजेस एंड सॉल्यूशंस’ विषय पर पांच दिवसीय लघु अवधि पाठ्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएनएनआईटी इलाहाबाद के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एम. एम. गोरे रहे। इस अवसर पर सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. मयंक पांडेय, आरईसी सोनभद्र के सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार तिवारी तथा अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. हिमांशु कटियार मंच पर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रो. एम. एम. गोरे ने अपने संबोधन में पीएचपी वल्नेरेबिलिटी और बिटकॉइन से जुड़ी वित्तीय धोखाधड़ी जैसे गंभीर साइबर खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों से इन उभरती चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए प्रभावी और सशक्त समाधान विकसित करने का आह्वान किया।

प्रो. मयंक पांडेय ने आधुनिक नेटवर्किंग में सुरक्षा और संपर्क के बीच संतुलन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में संपर्क और संवाद अनिवार्य हैं, लेकिन सुरक्षा की कीमत पर ऐसा कतई नहीं होना चाहिए।

आरईसी सोनभद्र के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने इस संयुक्त शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए आयोजन समिति और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के साथ ही आम जीवन में साइबर जोखिमों से बचाव के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिनेश सिंह ने डेटा सुरक्षा को वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा सर्वोपरि है। तकनीकी रूप से सक्षम बनने के लिए ऐसे लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं।

इसके बाद तकनीकी सत्र में एमएनएनआईटी इलाहाबाद के डॉ. दिनेश सिंह ने साइबर सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों तथा रिव्यू स्पैम डिटेक्शन में मशीन लर्निंग मॉडल के उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बढ़ती फर्जी समीक्षाओं की पहचान के लिए मशीन लर्निंग और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) तकनीक की उपयोगिता समझाई। प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया।

डॉ. आमोद कुमार तिवारी और डॉ. हिमांशु कटियार ने प्रतिभागियों से पांच दिवसीय पाठ्यक्रम के सभी तकनीकी सत्रों में सक्रियता और निष्ठा के साथ भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन समन्वयक डॉ. मैनेजर यादव के औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. जे. सतीश कुमार, डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. पी. के. वर्मा, श्री राम ईश्वर वैस, नवनीत उपाध्याय, विवेक देव पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दो घायल

Next Post

सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Next Post

सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Related Posts

  • सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद
  • दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित
  • डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप जलाकर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
  • सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement