संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को म्योरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को थाना म्योरपुर में मुकदमा संख्या 98/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में वांछित संतलाल (40) पुत्र स्व. मेहीलाल गोड़, निवासी ग्राम करहिया, को पुलिस ने रविवार सुबह 8:22 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी बरामद की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी परमानन्द त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल रामजीत बिन्द शामिल रहे।

