• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी रिहंद में “आयु के लिए योग” थीम पर हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आज 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम “आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) निर्धारित की गई है, जिसके तहत परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) थे। कार्यक्रम में पहुँचने पर मुख्य अतिथि तथा वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं और बच्चों के योग समूह द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं के मनमोहक प्रदर्शन के साथ हुआ । इस विशेष अवसर पर योग के महत्व को समझाने और सामूहिक योगाभ्यास का सफल संचालन करने के लिए एक कुशल योग प्रशिक्षक को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न आसनों और प्राणायाम, अनुलोम, विलोम आदि का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने कहा “योग विश्व समुदाय को भारत द्वारा दिया गया एक अनमोल और अद्भुत उपहार है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हमें अनिवार्य रूप से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री प्रणय कुमार नायक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के सम्मानित पदाधिकारी, एनटीपीसी के कर्मचारी तथा भारी संख्या में उनके परिजनों ने हिस्सा लिया और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Next Post

मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

Next Post

मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका
  • बीजपुर. 25 किलोमिटर देशभक्ति गीतों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • सोनभद्र. कालीन हस्तशिल्पियों और कारीगरों का 21 अगस्त को होगा साक्षात्कार
  • सलखन. जिला कारागार में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
  • सलखन. विराट दंगल का भव्य आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे नामी पहलवान

Breaking News

हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका

हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका
by Admin
August 16, 2026
0

Last Updated:August 16, 2026, 19:21 ISTIndia hold favourites China to 2-2 draw: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के...

Read moreDetails

बीजपुर. 25 किलोमिटर देशभक्ति गीतों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

by J K Gupta
August 16, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... -- युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा हुआ संपन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio