• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ की 100 करोड़ में हुई OTT डील? अफवाहों पर मेकर का बड़ा बयान- ‘नीम करोली बाबा का ही चमत्कार है’

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ की 100 करोड़ में हुई OTT डील? अफवाहों पर मेकर का बड़ा बयान- ‘नीम करोली बाबा का ही चमत्कार है’


Last Updated:September 12, 2026, 16:35 IST

Hanuman Ansh 100 Crore OTT Deal Rumours: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लोगों को खूब भा रही है. नतीजतन, 1.75 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 200 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. अब फिल्म को लेकर चर्चाएं हैं कि प्रोड्यूसर ने 100 करोड़ रुपये में ओटीटी डील की है. अफवाहों पर प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने रिएक्ट करते हुए कहा कि उनके लिए दर्शकों का प्यार ओटीटी ऑफर से ज्यादा अहमियत रखता है. उन्होंने फिल्म को सिनेमाघरों में मिले रिस्पॉन्स को नीम करोली बाबा का चमत्कार बताया.

ख़बरें फटाफट

'हनुमान अंश' की 100 करोड़ में हुई OTT डील? अफवाहों पर मेकर का बड़ा बयानZoom

‘हनुमान अंश’ को ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का भरपूर फायदा पहुंचा.

नई दिल्ली: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 36वें दिन फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. शानदार सफलता के बीच चर्चाएं हैं कि फिल्म को 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिल गई है. अब, फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उन रिपोर्ट्स पर अपना रिएक्शन दिया है, जो ऐसा दावा कर रही हैं. प्रोड्यूसर ने अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि ऐसा कोई ऑफर नहीं है और दर्शकों से अपील की कि वे ऐसी रिपोर्ट्स पर ध्यान न दें.

प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने एनडीटीवी को बताया कि फिल्म को सिनेमाघरों में जो रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, वह टीम के लिए किसी भी ओटीटी ऑफर से ज्यादा जरूरी है. रागिनी सोना ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है. ये सब अफवाहें हैं. प्लीज इन पर ध्यान न दें. आज कितने लोग फिल्म देख रहे हैं, यह मायने रखता है. हमें क्या ऑफर मिल रहा है या प्लेटफॉर्म क्या ऑफर दे रहा है, इसकी किसी को परवाह नहीं है. हम चाहते हैं कि आप लोग फिल्म को सिनेमाघरों में देखें, उसकी तारीफ करें और उसे प्यार दें. दर्शक ही प्रचार कर रहे हैं. ऐसा मैंने कभी सुना या देखा नहीं है. यह नीम करोली बाबा का ही चमत्कार है.’

ओटीटी रिलीज पर क्या बोलीं प्रोड्यूसर?
रागिनी सोना ने आगे कहा कि टीम ने अभी तक कोई ओटीटी प्लान फाइनल नहीं किया है. फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में कोई भी फैसला टीम मिलकर लेगी और सही समय आने पर जानकारी दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा, ‘नंबर तो आते-जाते रहेंगे और मैं अपनी टीम की ओर से साफ करना चाहती हूं कि हमारे पास ऐसा कोई ऑफर नहीं है और न ही हम ऐसा कोई ऑफर चाहते हैं. हम जो भी फैसला करेंगे, उस पर टीम के भीतर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे. आपको जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा.’ फिल्म को थिएटर में ही देखें क्योंकि हमें भी नहीं पता कि यह ओटीटी पर कब आएगी.’

1.75 करोड़ में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बनाने में करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसका भारत में नेट कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के पार है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा. शुरुआत में ‘हनुमान अंश’ ने काफी स्ट्रगल किया, क्योंकि ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्में आने से इसका स्क्रीन काउंट काफी घट गया था. हालांकि, ‘बंटवारा 1947’ के उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म न कर पाने पर ‘हनुमान अंश’ के लिए स्क्रीन की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 16:35 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

करमा. नवागत थानाध्यक्ष करमा को चोरों की खुली चुनौती! शिव मंदिर में फिर चोरी, पुलिस के हाथ खाली

Next Post

देश की सेवा में गंवाया पैर, कौन हैं CWG में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा? नेशनल बॉक्सर से शॉट पुट हीरो बनने तक का सफर

Next Post
देश की सेवा में गंवाया पैर, कौन हैं CWG में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा? नेशनल बॉक्सर से शॉट पुट हीरो बनने तक का सफर

देश की सेवा में गंवाया पैर, कौन हैं CWG में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा? नेशनल बॉक्सर से शॉट पुट हीरो बनने तक का सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.