• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Monkey India Open Badminton Tournament: इंडिया ओपन बैडमिंटन में बंदर की मौजूदगी से आयोजक चिंतित

Admin by Admin
January 15, 2026
in खेल
0
Monkey India Open Badminton Tournament: इंडिया ओपन बैडमिंटन में बंदर की मौजूदगी से आयोजक चिंतित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 15, 2026, 11:55 IST

India Open Badminton Tournament: इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बंदर की मौजूदगी से आयोजकों की मुश्किलें बढ़ीं, बीएआई सचिव संजय मिश्रा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया, सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई.

ख़बरें फटाफट

बंदर देखने पहुंचा इंडिया ओपन बैडमिंटन मैच, दर्शकों के बीच बैठा कैसे बैठा मंकीइंडिया ओपन में आया बंदर

नई दिल्ली: इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान बुधवार को दर्शकों के बीच एक बंदर दिखा, जिससे पहले से आलोचना झेल रहे आयोजकों की परेशानी बढ़ गई. आयोजकों ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया. बंदर ने स्टेडियम में मौजूद लोगों और सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा, लेकिन उसने किसी भी मैच या अभ्यास में कोई रुकावट नहीं डाली, जिससे आयोजकों को थोड़ी राहत मिली.

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने बयान में कहा:

बीएआई और स्टेडियम के कर्मचारी पिछले 20 दिनों से लगातार काम कर रहे हैं. ऐसा मामला पहली बार सामने आया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है और शायद गलती से कोई दरवाजा खुला रह गया हो. हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं कि दरवाजे पूरी तरह बंद रहें. स्टेडियम के चारों ओर काफी हरियाली है. हम एक सुरक्षित और नियंत्रित खेल माहौल बनाए रखने के लिए प्राधिकरणों के साथ लगातार काम कर रहे हैं.

यह मामला तब और चर्चा में आया जब एक फोटोग्राफर ने बंदर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. चिंता तब और बढ़ गई जब कोरिया के पुरुष युगल खिलाड़ी कांग मिन ह्युक ने टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रशिक्षण स्थल केडी जाधव इंडोर हॉल में बंदर का वीडियो अपलोड किया. इससे पहले टूर्नामेंट के पहले दिन डेनमार्क की खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट ने इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर के माहौल को ‘अस्वास्थ्यकर’ बताया था.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 15, 2026, 11:55 IST

homesports

बंदर देखने पहुंचा इंडिया ओपन बैडमिंटन मैच, दर्शकों के बीच बैठा कैसे बैठा मंकी



Source link

Previous Post

विंढमगंज. महुली खेल मैदान में खिलाड़ियों ने की फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी

Next Post

सोनभद्र. तेल माफियाओं पर डबल एक्शन, चोपन व अनपरा में ताबड़तोड़ छापेमारी, तीन गिरफ्तार, बड़े बड़े ड्रम समेत कई उपकरण बरामद

Next Post

सोनभद्र. तेल माफियाओं पर डबल एक्शन, चोपन व अनपरा में ताबड़तोड़ छापेमारी, तीन गिरफ्तार, बड़े बड़े ड्रम समेत कई उपकरण बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.