• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओलंपिक से गोल्ड लाना चाहती हैं बॉक्सर निकहत जरीन, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन बोलीं- बचपन से जिद्दी हूं

Admin by Admin
January 9, 2026
in खेल
0
ओलंपिक से गोल्ड लाना चाहती हैं बॉक्सर निकहत जरीन, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन बोलीं- बचपन से जिद्दी हूं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 09, 2026, 21:56 IST

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का कहना है कि वह बचपन से जिद्दी हैं. उनकी नजरें लॉस एंजेलिस ओलंपिक से गोल्ड मेडल लाने पर लगी है. निकहत भारत की स्टार बॉक्सर हैं जो अपनी आक्रामकता और स्पीड के लिए जानी जाती हैं.

ओलंपिक से गोल्ड लाना चाहती हैं बॉक्सर निकहत जरीन, बोलीं- बचपन से जिद्दी हूंनिकहत जरीन लॉस एंजेलिस ओलंपिक में जीतना चाहती हैं गोल्ड.

ग्रेटर नोएडा.  पिछले साल निकहत जरीन के लिए खुद को समझने का समय था, जिससे उन्होंने सीखा कि उम्मीदों को कैसे संभालना है और ओलंपिक चैंपियन बनने का सपना और मजबूत हुआ. लगातार दो वर्ल्ड टाइटल, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में निकहत से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन वह अंतिम 16 में वु यू से हार गईं और खाली हाथ लौटीं.

निकहत ने नेशनल चैंपियनशिप के दौरान बातचीत में कहा, ‘खेल में उतार-चढ़ाव आते हैं. आप ये उम्मीद नहीं कर सकते कि खिलाड़ी हर बार बेस्ट ही खेले, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘नाकामियां खेल का हिस्सा हैं और जिंदगी का भी. इन्हीं से पता चलता है कि आप कहां गलती कर रहे हैं और आप उस पर काम करके और मजबूत होकर लौटते हैं.’

Nikhat Zareen, Boxer Nikhat Zareen, Nikhat Zareen boxing, Nikhat Zareen world champion, Nikhat Zareen eyes Olympics gold, निकहत जरीन, बॉक्सर निकहत जरीन
निकहत जरीन लॉस एंजेलिस ओलंपिक में जीतना चाहती हैं गोल्ड.

निकहत ने पेरिस गेम्स के बाद यही किया, लेकिन घुटने की चोट ने उनकी वापसी में रुकावट डाली. महीनों तक रिंग से दूर रहने के बाद उन्होंने जून-जुलाई में एक नेशनल टूर्नामेंट में वापसी की और फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जिसमें वह दो बार की ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बूस नाज काकिरोग्लू से हार गईं. उन्होंने कहा, ‘मैं दो बार की ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट से हारी हूं तो कोई अफसोस नहीं है, लेकिन खाली हाथ लौटने का दुख है.’

29 साल की निकहत को कई साल इंतजार करना पड़ा क्योंकि उनके वेट कैटेगरी में महान बॉक्सर एमसी मेरीकॉम खेलती थीं. निकहत ने कहा, ‘निकहत जरीन बचपन से जिद्दी है. मुझे शुरू से पता था कि मेरा जीवन आसान नहीं रहेगा. उतार-चढ़ाव आएंगे. लेकिन मैंने तय कर लिया था कि मुझे वर्ल्ड चैंपियन बनना है तो सब कुछ लगा दूंगी. और अब मैंने तय कर लिया है कि ओलंपिक चैंपियन बनना है. जब तक सोचोगे नहीं, ये होगा कैसे.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 09, 2026, 21:56 IST

homesports

ओलंपिक से गोल्ड लाना चाहती हैं बॉक्सर निकहत जरीन, बोलीं- बचपन से जिद्दी हूं



Source link

Previous Post

सोनभद्र. आदिवासी जन जातिय परंपरा से विधायक विजय सिंह गौड़ को दफनाया गया, सैकड़ो की सख्या में मौजूद रहे शुभचिंतक

Next Post

सोनभद्र. डीएम ने जिले में पहला सोया मिल्क प्लांट का किया उद्घाटन

Next Post

सोनभद्र. डीएम ने जिले में पहला सोया मिल्क प्लांट का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण
  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.