• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने जिले में पहला सोया मिल्क प्लांट का किया उद्घाटन

JK Gupta by JK Gupta
January 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । जनपद के विकास खंड करमा अंतर्गत केकराही में सोया मिल्क प्लांट का शुभारंभ जिलाधिकारी बीo एनo सिंह  के द्वारा फीता काट कर किया गया । संकल्प प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के द्वारा सोया मिल्क प्लांट का संचालन किया जाएगा।

सोया मिल्क प्लांट पर 10 से ज्यादा महिलाएं सोया मिल्क, सोया पनीर (टोफू) सोया दही, सोया खोवा,सोया बड़ी आदि के उत्पादन का कार्य किया जाएगा। जिससे उन्हें प्रतिदिन 1000 से 2000 हजार रुपए की आमदनी होगी ।

सोया पनीर की मांग अधिक होने से महिलाओं को ऑर्डर भी मिल रहा है, जिसकी आपूर्ति कर समूह की महिलाएं लाभ कमा रही हैं।

समूह सदस्य सविता एवं रागिनी ने बताया कि हम लोगों के लिए यह नया कार्य था लेकिन प्रशिक्षण के बाद हम लोगों ने इस कार्य को शुरू किया और आजीविका मिशन के द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान की गई।

₹300000 की लागत से यह मशीन हमारे समूह के द्वारा लगाया गया है जिससे प्रतिदिन हम लोगों को ₹1000 से ₹2000 की आमदनी हो रही है।

सोया पनीर (टोफू) प्रोटीन, कैल्शियम और कई खनिजों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों के विकास में मदद करता है, वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है,

दूध से एलर्जी (लैक्टोज इनटॉलेरेंस) वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने और मधुमेह प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है।

सोया पनीर (टोफू) के प्रमुख फायदे:

प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत: यह मांसपेशियों के निर्माण और रखरखाव के लिए आवश्यक प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होता है, जो जिम जाने वालों और शाकाहारियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: इसमें कैल्शियम और आइसोफ्लेवोन्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) के खतरे को कम करते हैं, खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए।

वजन प्रबंधन: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और कैलोरी कम होती है।

हृदय स्वास्थ्य: यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है।

मधुमेह में सहायक: यह रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है

लैक्टोज-फ्री विकल्प: जिन लोगों को दूध से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस है, उनके लिए यह पनीर का एक सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प है।

खनिजों से भरपूर: इसमें आयरन, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं जो शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक हैं।

कैंसर से बचाव: इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोन्स कुछ प्रकार के कैंसर (जैसे ब्रेस्ट, प्रोस्टेट) के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

पाचन में सुधार: यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

सोया पनीर (टोफू) एक बहुमुखी और पौष्टिक भोजन है जो आपके आहार में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

समूह की महिलाएं उक्त नवाचारे कार्य को करके बहुत ही उत्साहित दिखाई दे रही हैं तथा आजीविका का उन्हें एक नया रास्ता भी NRLM के द्वारा दिखाया गया है।

सोया प्लांट के शुभारंभ के समय डीडीओ, डीसी NRLM, डीपीआरओ, बीडीओ, एवं सैकड़ो समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Previous Post

ओलंपिक से गोल्ड लाना चाहती हैं बॉक्सर निकहत जरीन, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन बोलीं- बचपन से जिद्दी हूं

Next Post

सोनभद्र. जिसने जिंदगी दी उसी ने छीन ली सांसे, बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज मां बाप ने दबा दिया गला

Next Post

सोनभद्र. जिसने जिंदगी दी उसी ने छीन ली सांसे, बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज मां बाप ने दबा दिया गला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.