• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मृतक किसान के परिजनों को नहीं मिली सहायता, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

JK Gupta by JK Gupta
July 2, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


— विधवा की फाइल गायब होने और बैक डेट में पत्र जारी करने का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग


— बीते 21 नवंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में पुत्र की हुई थी मौत


— एसडीएम ओबरा और राजस्व कमेटी पर घोर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की मांग


Sonbhadra । मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता राशि न मिलने के मामले को लेकर जन अधिकार पार्टी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मृतक किसान की विधवा को योजना का लाभ दिलाने तथा मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

भागीरथी सिंह मौर्य ने बताया कि ओबरा तहसील क्षेत्र के वसीम अहमद की 21 नवंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके नाम कृषि भूमि दर्ज होने के कारण उनकी मां वकीला बेगम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि 42 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।

उन्होंने बताया कि पीड़िता कई बार तहसील ओबरा और जिला मुख्यालय के चक्कर लगा चुकी है। 17 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी से शिकायत करने पर आपदा विभाग ने फाइल ओबरा तहसील में होने की जानकारी दी, जबकि तहसील पहुंचने पर पीड़िता को बताया गया कि उसकी फाइल नहीं मिल रही है।

पार्टी का आरोप है कि 30 जून 2026 को जिलाधिकारी द्वारा फाइल मंगाने के निर्देश दिए जाने के बाद उसी रात उप जिलाधिकारी ओबरा की ओर से मड़िहान (मिर्जापुर) के उप जिलाधिकारी के नाम जारी एक पत्र की प्रति भेजी गई। आरोप है कि पत्र पर अंकित तिथि और जारी होने की परिस्थितियों में विरोधाभास है, जिससे बैकडेट में पत्र जारी कर लापरवाही छिपाने का प्रयास किया गया।

जन अधिकार पार्टी ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त विंध्याचल, जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को भेजे गए पत्र में पीड़िता को शीघ्र योजना का लाभ दिलाने, पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो जन अधिकार पार्टी उसके समर्थन में हर स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

Next Post

जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी

Next Post
जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी

जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio