• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फेल होने पर जब रेखा की मां ने की पिटाई, दिग्गज हीरोइन ने सुनाया बचपन का किस्सा- ‘आज भी निशान हैं’

Admin by Admin
October 10, 2026
in मनोरंजन
0
फेल होने पर जब रेखा की मां ने की पिटाई, दिग्गज हीरोइन ने सुनाया बचपन का किस्सा- ‘आज भी निशान हैं’

[ad_1]

Last Updated:October 09, 2026, 23:48 IST

रेखा अपनी मां पुष्पावली के बेहद करीब थीं, जो खुद भी एक एक्ट्रेस थीं. वे मां की वजह से फिल्मों में आईं. ए्क्ट्रेस ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में मां और अपने बचपन से जुड़े किस्से सुनाए. एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार स्कूल में फेल होने पर मां ने उनकी बेंत से पिटाई की थी, जिसके निशान आज भी उनके शरीर पर हैं. उन्होंने मां की सीख को हमेशा याद रखा. एक्ट्रेस ने क्रेजी फैन के किस्से भी सुनाए.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फेल होने पर जब रेखा की मां ने की पिटाई, दिग्गज हीरोइन ने सुनाया बचपन का किस्साZoom

रेखा की मां पुष्पावली भी एक हीरोइन थीं. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस रेखा भारतीय फिल्म सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. एक्ट्रेस अपनी सफलता का श्रेय मां पुष्पावली को देती हैं. रेखा अक्सर इवेंट या बातचीत में मां से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं, लेकिन शायद ही लोगों को उनकी मां के साथ बचपन का वह किस्सा पता होगा, जो हम आपको बताने जा रहे हैं.

दरअसल, एक्ट्रेस रेखा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करने, एक क्रेजी फैन और अपनी मां से जुड़े किस्से शेयर किए. शो के दौरान एक्ट्रेस से अर्चना पूरन सिंह ने सवाल किया, ‘आपने एक साथ कितनी फिल्मों में काम किया है?’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘एक बार में मैंने कम से कम 40 फिल्में साइन की थी और 14 फिल्मों में एक-साथ किया था. मेरी मां, मुझसे हमेशा कहती थीं कि बेटा तुम्हें कितनी भी शोहरत या फिर ऑस्कर अवॉर्ड ही क्यों न मिल जाए, लेकिन तुम्हें हमेशा विनम्रता से ही पेश आना है, तभी तुम मेरी बेटी होगी. अगर तुमने ऐसा नहीं किया, तो तुम मेरी बेटी नहीं.’

पढ़ाई की वजह से पड़ी मार
शो के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में उनकी मां से उन्हें बहुत मार पड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैंने मेरी मां से बहुत मार खाई है, क्योंकि मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर हुआ करती थी. अगर मैं फेल हो जाऊं, तो मुझे मां से लंबी बेंत से बहुत मार पड़ती थी. बांस की बेंत देखने में बहुत पतली लगती है, लेकिन जब मार पड़ती थी, तो बहुत जोर से लगती थी.’ एक बार स्कूल में फेल होने पर उन्हें मां से उसी बेंत से बहुत मार पड़ी थी. एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें तब मार्कशीट में लिखे शब्दों का मतलब सही तरीके से नहीं पता था. उन्हें लगा था कि उनके बहुत अच्छे नंबर आए हैं, लेकिन जैसे ही मां ने मार्कशीट देखी तो गुस्से में बेंत से रेखा की खूब पिटाई की. रेखा ने दावा किया था कि वे निशान अभी भी शरीर पर मौजूद हैं. एक बच्चे की चंचलता, मासूमियत और मां-बेटी के रिश्तों को रेखा ने इतने चुलबुले अंदाज में बयां किया था कि सब हंसने लगे थे.

रेखा ने जब क्रेजी फैन को दी झप्पी
एक्ट्रेस ने आगे बातचीत में बताया कि वह बहुत नटखट हुआ करती थीं और अक्सर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर से अक्सर डांट के साथ-साथ मार पड़ती रहती थी. एक्ट्रेस ने अपने एक क्रेजी फैन का भी किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि वह फैन रेखा से मिलने की ललक में उनकी गाड़ी के सामने लेट गया था. उन्होंने कहा, ‘एक बार मेरी गाड़ी निकल रही थी, तभी एक फैन उसके सामने लेट गया और कहने लगा, अगर गाड़ी से निकलकर मुझे झप्पी नहीं दी, तो मार डालो मुझे.’ तब रेखा गाड़ी से बाहर निकली और फैन से मिली थीं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2026, 23:48 IST



[ad_2]

Source link

Views: 91
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. मुकुट पूजा के साथ रामलीला का आगाज

Next Post

Vrishabh Rashifal: आज इंद्र योग में वृषभ राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक जानें दिन का हाल

Next Post
Vrishabh Rashifal: आज इंद्र योग में वृषभ राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक जानें दिन का हाल

Vrishabh Rashifal: आज इंद्र योग में वृषभ राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक जानें दिन का हाल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement