Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: 10 अक्टूबर शनिवार को आश्विन माह की अमावस्या पर हस्त नक्षत्र और इंद्र योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें और लंबी दूरी की यात्रा टालें. हालांकि, आपकी मीठी बोली से बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होंगे और म्यूचुअल फंड में निवेश से भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है. जानें आज वृषभ राशि का लव, करियर और आर्थिक राशिफल कैसा रहेगा.
Today Vrishabh Rashifal 10 October: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन आपके लिए कष्टकारी होगा. आज आपका मन परेशान रहेगा और आप मानसिक तनाव से भी घिरे रहेंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा. आज आप यदि लम्बी दूरी की यात्रा पर जा रहें हैं. तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए जरूर टाल दें.
वाणी पर संयम से बनेगी बात
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज उन्हें अपने वाणी पर संयम रखना होगा. आज आपके मधुर वाणी के कारण ही आपके काम भी बनेंगे. आज आप लम्बे समय से जिस प्लानिंग पर काम कर रहे हैं. उसे आप मूर्त रूप भी दें सकेंगे. जो लोग नौकरी कर रहें हैं. आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े है तो आज आपका दिन भी शानदार होगा. आज आप अपने टारगेट को पूरा भी कर पाएंगे.
म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो यदि म्यूचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको धन का लाभ भी जरूर होगा. ये छोटी छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा भी बनेगा.
पार्टनर के साथ बिताएंगे क़्वालिटी टाइम
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका लव लाइफ खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी कहीं अच्छी जगह घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं. आज आपका दिन सामान्य होगा.
काले कपड़े का करें दान
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 9 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि किसी जरूरतमंद को यदि काले कपड़े का दान करेंगे तो इससे आपके जीवन में आने वाले अंजान संकट से आपको मुक्ति मिलेंगी.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

