• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. मुकुट पूजा के साथ रामलीला का आगाज

JK Gupta by JK Gupta
October 9, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संजय सिंह…..


चुर्क नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित रामलीला मैदान में आज मुकुट पूजा के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामलीला समिति के अध्यक्ष पुर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में रामलीला समिति के सदस्यों ने अतिथियों को बैज लगाकर, माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद कलाकारों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की आरती की और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई।

इस वर्ष रामलीला में सोनभद्र के स्थानीय कलाकार आदर्श श्री शिव रामलीला समिति मड़रा के विभिन्न पात्रों का जीवंत मंचन करेंगे। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। रामलीला के शुभारंभ पर वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

1954 से चली आ रही रामलीला की परंपरा:
चुर्क नगर में रामलीला मंचन की परंपरा वर्ष 1954 से चली आ रही है। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष भी रामलीला का मंचन विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही वर्ष 2016 से एक अनूठी सामाजिक परंपरा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत राम विवाह के दिन एक गरीब कन्या का विवाह कराया जाता है। यह पहल धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सेवा का भी संदेश देती है।आज नारद मोह का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में अरुण सिंह, हौसला प्रसाद पांडे, शिव कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव सभासद निर्मल सभासद सुरज चन्द्रवंशी, रुपेश विशाल सिंह, दीपचंद महतो जयराम वर्मा गोपाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी चुर्क चौकी पुलिस ने संभाली। रामलीला के शुभारंभ में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

Views: 13
Post image
Previous Post

Noida Alert: नोएडावालों सावधान! घर से निकलने से पहले खतरे में न पड़ जाएं, पुलिस की अलर्ट, धारा 163 लागू

Next Post

फेल होने पर जब रेखा की मां ने की पिटाई, दिग्गज हीरोइन ने सुनाया बचपन का किस्सा- ‘आज भी निशान हैं’

Next Post
फेल होने पर जब रेखा की मां ने की पिटाई, दिग्गज हीरोइन ने सुनाया बचपन का किस्सा- ‘आज भी निशान हैं’

फेल होने पर जब रेखा की मां ने की पिटाई, दिग्गज हीरोइन ने सुनाया बचपन का किस्सा- 'आज भी निशान हैं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement