• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हजारों तारों की तरह जगमगाया राम सरोवर, दीपों की रोशनी से सतरंगी हुई देव दीपावली की शाम

JK Gupta by JK Gupta
November 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर को नगर स्थित राम सरोवर जलाशय पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। शाम पांच बजे से शुरू हुए दीपोत्सव में राम सरोवर का नजारा देखते ही बन रहा था। तालाब के चारों तरफ जलते दीप और रंग-बिरंगी रोशनी ऐसी प्रतीत हो रही थी, मानो आसमान के हजारों तारे धरती पर उतरकर राम सरोवर में जगमगा रहे हों।

देव दीपावली के आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। तालाब के चारों तरफ साफ-सफाई कराने के साथ ही सुंदर झालरों से आकर्षक सजावट की गई थी। शाम ढलते ही दीपों और रंगीन रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

दीपोत्सव के दौरान बच्चों में आतिशबाजी को लेकर विशेष उत्साह रहा। वहीं युवतियां और महिलाएं खूबसूरत रोशनी के बीच सेल्फी और तस्वीरें लेने में व्यस्त दिखाई दीं। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे लोगों ने भी इस खूबसूरत पल को अपने कैमरों में कैद किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली पर दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वर्ग से धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं। इस दिन पवित्र जलाशयों और नदी घाटों पर दीप जलाकर भगवान के प्रति श्रद्धा प्रकट की जाती है।

राम सरोवर पर आयोजित दीपोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर की सुंदरता और उत्सव के उल्लास को भी एक अलग पहचान दी। दीपों की जगमगाहट के बीच राम सरोवर का दृश्य देर शाम तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. होटल-रेस्टोरेंटों में आग से बचाव की परखी गई व्यवस्था, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Related Posts

  • सोनभद्र. होटल-रेस्टोरेंटों में आग से बचाव की परखी गई व्यवस्था, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण सोनभद्र. होटल-रेस्टोरेंटों में आग से बचाव की परखी गई व्यवस्था, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • बीजपुर. 31 सौ दीपों से जगमगाया अजीरेश्वर धाम, देव दीपावली पर दिखा अलौकिक नजारा बीजपुर. 31 सौ दीपों से जगमगाया अजीरेश्वर धाम, देव दीपावली पर दिखा अलौकिक नजारा
  • शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
  • सोनभद्र. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और सेवा से सराबोर हुआ रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और सेवा से सराबोर हुआ रॉबर्ट्सगंज
  • बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement