• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और सेवा से सराबोर हुआ रॉबर्ट्सगंज

JK Gupta by JK Gupta
November 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…नगर कीर्तन का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, गतका प्रदर्शन और गुरु के अटूट लंगर में उमड़ी संगत


सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व रॉबर्ट्सगंज नगर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

गुरुवाणी, कीर्तन, जयकारों और सेवा भाव से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगातार सात दिनों तक नगर में प्रभात फेरियां निकाली गईं। प्रतिदिन सुबह संगत ने गुरुवाणी और कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

मुख्य आयोजन के दौरान पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब जी की सुसज्जित पालकी साहिब नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण रही। पालकी को रंग-बिरंगी रोशनी, विद्युत झालरों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था।

नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने सिख मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज और गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित पीटी प्रदर्शन कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की लोगों ने सराहना की।

नगर कीर्तन का श्री राम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से सोनभद्र नगर के मध्य स्थित अखाड़ा परिषद कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के दर्शन किए और संगत की सेवा की।

इस दौरान डॉ. धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, शीतल सिंह, संगम गुप्ता, चंदन केसरी, विनोद कनोडिया, कीर्तन सिंह, श्याम उमर, राहुल, हर्ष और रवि केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं कचहरी के पास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। यहां श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के दर्शन किए गए।

इस दौरान राम प्रसाद यादव, प्रशांत जैन, प्रमोद यादव, कृपाशंकर चौहान और कामरान खान सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्प वर्षा से संगत में उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने श्रद्धापूर्वक पालकी साहिब के दर्शन कर गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संगत ने पूरे सेवाभाव से लंगर की व्यवस्था संभाली।

आयोजन को सफल बनाने में देवेंद्र सिंह भंडारी, अजीत सिंह भंडारी, प्रीतपाल सिंह, जसबीर सिंह, दिलकरन सिंह, बलकार सिंह, परब्रह्म सिंह, अवनीत सिंह, अमर सिंह, गुरप्रीत सिंह, संतोष सिंह, रविंदर सिंह, मनमीत सिंह, तजेंद्र पाल सिंह, जसराज सिंह, सुरेंद्र सिंह भंडारी, मनजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, जगज्योत सिंह, विष्णु सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरविंदर सिंह और जसकीरत सिंह सहित अन्य सेवादारों का विशेष योगदान रहा।

समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और नगरवासियों के प्रति आभार जताया। साथ ही गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

**सतगुरु नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जग चानण होआ।**

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन

Related Posts

  • बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन
  • बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
  • शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क
  • सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार
  • सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement