• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन

JK Gupta by JK Gupta
November 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


काव्य संध्या में साहित्यकारों और कवियों ने रचनाओं से बांधा समां, गुरुनानक देव को किया नमन


शहीद स्थल करारी सोनभद्र एवं सोन संगीत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को समाजसेवी कमलेश खांबे का समारोहपूर्वक नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें लेखनी, पुस्तिका, साहित्यिक कृति, नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या के रूप में किया गया।

समारोह का संचालन शहीद स्थल करारी के प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने किया, जबकि डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल सोनभद्र के प्रमुख अशोक तिवारी ने अध्यक्षता की।

काव्य संध्या में शाइर विवेक चतुर्वेदी एवं विशेष अस्थाना ने नज्म और गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। सोन संगीत फाउंडेशन के प्रमुख सुशील मिश्रा ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। पृथ्वीराज चौहान फाउंडेशन सोनभद्र के प्रमुख धर्मेश चौहान ने देशगीत सुनाकर राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई, वहीं दयानंद साहित्य संस्थान के दयानंद दयालू ने लोकभाषा की रचना प्रस्तुत की। साहित्य शोध संस्थान शाहगंज के सुनील चौचक ने हास्य रचनाओं से लोगों को खूब हंसाया।

कार्यक्रम में गुरुनानक देव की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए ‘एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौन मंदे’ के संदेश के साथ सभी को समानता और सद्भाव का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने गुरुनानक देव को नमन किया।

इस अवसर पर जयशंकर त्रिपाठी, देवानंद पांडेय, राकेश दूबे एडवोकेट, गोपाल बंगाली, ऋषभ त्रिपाठी, ठाकुर कुशवाहा सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा

Related Posts

  • बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
  • शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क
  • सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार
  • सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप
  • सोनभद्र. वार्ड नंबर नौ में सड़क और नाली की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी, बरसात में कीचड़ से बच्चे-बुजुर्ग होते हैं चोटिल सोनभद्र. वार्ड नंबर नौ में सड़क और नाली की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी, बरसात में कीचड़ से बच्चे-बुजुर्ग होते हैं चोटिल
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement