• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क

JK Gupta by JK Gupta
November 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


कोयले की धूल, राख और कीचड़ से पटी सड़क पर चलना दुश्वार, स्कूली बच्चों से लेकर राहगीरों तक की जान जोखिम में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी


शक्तिनगर–अनपरा मार्ग की बदहाल स्थिति अब आमजन के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, फैली कोयले की धूल, राख और कीचड़युक्त मलबे के कारण आवागमन बेहद जोखिमपूर्ण हो गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों, राहगीरों और मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विडंबना यह है कि पिछले पांच महीने से लगातार शिकायतों और मांगों के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम जनता परेशान है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस मार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित किया गया है,उसकी हालत इतनी खराब है कि एक लेन पर ही बड़े वाहन किसी तरह आवागमन कर पा रहे हैं, जबकि दूसरी लेन बड़े वाहनों के चलने लायक भी नहीं रह गई है।

सड़क पर फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। शक्तिनगर क्षेत्र में एनसीएल और एनटीपीसी जैसी प्रमुख औद्योगिक परियोजनाएं संचालित हैं। इसके बावजूद क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़क की ऐसी दुर्दशा चिंताजनक है।

प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली का खामियाजा मजदूरों, व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी से मांग की कि सड़क पर जमा कोयले, राख और कीचड़युक्त मलबे को तत्काल हटाया जाए।

दोनों लेनों के गड्ढों को गिट्टी और मोरम से भरकर आवागमन योग्य बनाया जाए तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही सड़क की नियमित सफाई और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

मुकेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय जनता के साथ व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी सोनभद्र और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर युद्धस्तर पर सड़क की सफाई एवं मरम्मत कराने की मांग की है।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा

Next Post

बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा

Related Posts

  • बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन
  • बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
  • सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार सोनभद्र. चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के आरोप में छ गिरफ्तार
  • सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप सोनभद्र. अब सोनभद्र की हर खबर आपके मोबाइल पर, आज ही डाउनलोड करें ‘सोनभद्र लाइव न्यूज़’ ऐप
  • सोनभद्र. वार्ड नंबर नौ में सड़क और नाली की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी, बरसात में कीचड़ से बच्चे-बुजुर्ग होते हैं चोटिल सोनभद्र. वार्ड नंबर नौ में सड़क और नाली की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी, बरसात में कीचड़ से बच्चे-बुजुर्ग होते हैं चोटिल
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement