संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोटा बोट प्वाइंट के पास सोमवार की देर रात रिहंद जलाशय में नाव से मछली पकड़ रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मछू सदा निवासी बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों को आवश्यक लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।