• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. 31 सौ दीपों से जगमगाया अजीरेश्वर धाम, देव दीपावली पर दिखा अलौकिक नजारा

JK Gupta by JK Gupta
November 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


अंजीर नदी से मंदिर प्रांगण तक दीपों की रोशनी से नहाया परिसर, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना


जरहा स्थित सिद्ध अजीरेश्वर महादेव मंदिर पर देव दीपावली का महापर्व अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर सहित अंजीर नदी से मंदिर तक दीपों की भव्य सजावट की गई, जिससे पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यासकर्ता एवं अध्यक्ष के नेतृत्व में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से अंजीर नदी से मंदिर प्रांगण तक कुल 31 सौ दीपक प्रज्ज्वलित कर सजाए गए। दीपों की कतारों से सजा मंदिर परिसर और नदी तट का दृश्य अत्यंत अलौकिक एवं मनोहारी नजर आया। इस अद्भुत छटा को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात मंदिर प्रांगण में जुटे भक्तों ने बाबा भोलेनाथ सहित मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के समापन पर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। देव दीपावली के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Related Posts

  • शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
  • सोनभद्र. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और सेवा से सराबोर हुआ रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और सेवा से सराबोर हुआ रॉबर्ट्सगंज
  • बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन बीजपुर. समाजसेवी कमलेश खांबे का हुआ नागरिक अभिनंदन
  • बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा बीजपुर. पांच साल से खराब पड़ा सोलर पेयजल प्लांट, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
  • शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क शक्तिनगर. मार्ग की बदहाली पर पांच महीने से गुहार, जिम्मेदार अधिकारी मौन, हादसों को दावत दे रही सड़क
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement