संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..

चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा तिराहे पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। डाला की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक सलईबनवा रोड की तरफ मुड़ गया। इसी दौरान रेणुकूट की ओर से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब सवा चार बजे की है। रेणुकूट-पीपरी क्षेत्र के एसडीएफओ मनोज कुमार बोलेरो से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक के अचानक मुड़ने के दौरान उनकी बोलेरो ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए बोलेरो में सवार एसडीएफओ समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे में बोलेरो को काफी नुकसान पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना चोपन पुलिस को दिए जाने की जानकारी नहीं थी।


