Last Updated:
Prayagraj News: प्रयागराज जिले के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर कल यानी पितृ विसर्जन (अमावस्या) के अवसर पर जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. यह अवकाश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा. इस आदेश के बाद अब छात्र-छात्राएं कल अपने घरों पर ही रहेंगे और प्रशासनिक स्तर पर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
Schools Closed: प्रयागराज में शनिवार को 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आगामी पर्व और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. जिले के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालयों में भी कल अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में बिंदु-05 के तहत ‘पितृ विसर्जन’ के अवकाश का प्रावधान किया गया है. इसी के अनुपालन में 10 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.
12वीं तक स्कूल बंद
इसके साथ ही, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. संतोष कुमार राय ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए जिले के सभी 12वीं तक के माध्यमिक विद्यालयों में भी अवकाश रहने की घोषणा की है. प्रशासन ने सभी अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों, सहायता प्राप्त संस्थानों और प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.
श्राद्ध पक्ष का समापन और अवकाश
हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष का समापन पितृ विसर्जन या महालया अमावस्या के दिन होता है. इस दिन लोग अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करते हैं. प्रशासनिक छुट्टी होने के कारण अब छात्र और शिक्षक अपने परिवारों के साथ इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में शामिल हो सकेंगे. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.
प्रयागराज में सरकारी स्कूलों के लिए क्या निर्देश जारी किए गए हैं?
प्रयागराज जिले में कल पितृ विसर्जन (अमावस्या) के अवसर पर सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है
यह अवकाश किन-किन कक्षाओं और विद्यालयों पर लागू होगा?
यह अवकाश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा
बेसिक शिक्षा विद्यालयों में अवकाश की घोषणा किसने की है?
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है.
माध्यमिक विद्यालयों के लिए अवकाश की घोषणा किसने और किसके तहत की है?
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. संतोष कुमार राय ने जिले के सभी 12वीं तक के माध्यमिक विद्यालयों के लिए अवकाश की घोषणा की है.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें

