Last Updated:
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया है. फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के बाद अब भाईजान ने अपना नया ठिकाना चुन लिया है. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक अनोखा वीडियो शेयर करते हुए अपने यूट्यूब चैनल का ऐलान किया है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. सलमान ने साफ इशारा दिया है कि इस चैनल पर फैंस को किसी एक दायरे में बंधा कंटेंट नहीं मिलेगा.
सलमान खान ने यूट्यूब की दुनिया में रखा कदम. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है. फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के बाद अब फैंस को भाईजान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां देखने का एक नया ठिकाना मिल गया है. चैनल की शुरुआत होते ही महज एक घंटे के भीतर इस पर 23 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ गए.
सलमान खान ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की. उन्होंने एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बेहद अलग अंदाज में अल्फाबेट्स बोलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं. मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. A से लेकर Z तक सब यहां मिलेगा.’ उनके इस मैसेज से साफ इशारा मिलता है कि इस प्लेटफॉर्म पर किसी एक तरह का कंटेंट नहीं, बल्कि फैंस को वैरायटी देखने को मिलेगी.
सलमान खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल
सलमान खान के यूट्यूब चैनल के बायो में लिखा है, ‘फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, ह्यूमैनिटेरियन. यह मेरा ऑफिशियल चैनल है.’ लॉन्चिंग के समय चैनल पर 10 शॉर्ट्स अपलोड किए गए थे. शुरुआत में लंबे वीडियो के बजाय हल्के-फुल्के और छोटे वीडियो डालकर सलमान ने हिट दे दिए हैं कि वह इस प्लेटफॉर्म को अलग तरह से इस्तेमाल करने वाले हैं.
सलमान खान के यूट्यूब चैनल का बायो.
सलमान खान के चैनल में क्या देखने को मिलेगा?
फिलहाल सलमान खान ने अपने कंटेंट का कोई फिक्स शेड्यूल शेयर नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. माना जा रहा है कि इस चैनल पर सलमान की पर्सनल लाइफ के अपडेट्स, फिल्मों की शूटिंग के बिहाइंड द सीन, उनके आर्ट प्रोजेक्ट्स और कुछ ऐसी एक्सक्लूसिव झलकियां देखने को मिलेंगी, जो आमतौर पर उनकी फिल्मों या टीवी शो में नजर नहीं आतीं.
‘बिग बॉस’ और फिल्मों में बिजी हैं सलमान खान
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

