• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए बूथवार लक्ष्य निर्धारित करे-जिलाधिकारी

JK Gupta by JK Gupta
October 9, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra।  जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए बूथवार लक्ष्य निर्धारित किया जाए। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करें, लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करें। प्रत्येक बूथ के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त उपलब्धि का नियमित आकलन किया जाए तथा जिन बूथों पर पंजीकरण की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष प्रयास किए जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज कराने की जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने वाले संबंधित बीएलओ की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक शुक्रवार होगी समीक्षा, निर्वाचन आयोग भी करेगा कार्यों का आकलन:

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति की प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाएं तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 11
Post image
Previous Post

सोनभद्र. 12 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Next Post

‘शुरू से शुरू करते हैं’, सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

Next Post
‘शुरू से शुरू करते हैं’, सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

'शुरू से शुरू करते हैं', सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement