• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. सप्त दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
January 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……


प्रीत नगर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा शुक्रवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का कथावाचक श्रद्धेय पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया गया, जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। कथा व्यास पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीराम कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।

आगे कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीराम कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं।

इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।

कथा समापन के दिन शुक्रवार को विधिविधान से पूजा करवाई गई। दोपहर तक हवन और शाम तक भंडारा कराया गया जिसमें नगर सहित आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये। कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील सिंह ने कथा को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया।

इस मौके पर दयाशंकर सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, संजीव तिवारी,कमल किशोर सिंह, प्रदीप अग्रवाल,श्यामसुंदर मिश्रा,धर्मेन्द्र जायसवाल,रजनीकांत सिंह, रोहित बिंद,धिरेंद्र चौबे, संजय केशरी, हंसराज शुक्ला,गणेश तिवारी, मनीष सिंह,राहूल प्रताप सिंह,बबलू सोनी, अनील यादव, दीनदयाल सिंह,राधारमण पाण्डेय, नागेंद्र विश्वकर्मा, अतुल शुक्ल, अरविंद जायसवाल, मुकेश पटेल, अंकित सोनी ,पवन यादव, संतोष मास्टर,सौरभ सिंह, विनित शर्मा,सहित भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया|

Previous Post

PV Sindhu reaches semi final: पीवी सिंधु खिताब से दो जीत दूर… तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन यामागुची बीच मैच से हटीं, सात्विक-चिराग हारे

Next Post

सोनभद्र. आदिवासी जन जातिय परंपरा से विधायक विजय सिंह गौड़ को दफनाया गया, सैकड़ो की सख्या में मौजूद रहे शुभचिंतक

Next Post

सोनभद्र. आदिवासी जन जातिय परंपरा से विधायक विजय सिंह गौड़ को दफनाया गया, सैकड़ो की सख्या में मौजूद रहे शुभचिंतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.