Last Updated:
PV Sindhu reaches semi final: पीवी सिंधु ने साल की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. वह साल 2026 के पहले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सिंधु खिताब से सिर्फ दो जीत दूर हैं. उन्होंने अंतिम चार में आसानी से प्रवेश किया. तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची चोट के कारण बीच मैच से हटने का फैसला किया.
पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. कुआलालंपुर. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से हटने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जबकि पुरुष डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में हार गए. सिंधु ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया था लेकिन इसके बाद तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और तीसरी सीड यामागुची ने मैच से हटने का फैसला किया. वह घुटने में ब्रेस पहने हुए थीं. अब सिंधु का यामागुची के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 15-12 हो गया है. चोट के कारण लंबे समय बाद सिंधु अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं.
अब सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की दूसरी सीड वांग झीयी से होगा, जिन्होंने इंडोनेशिया की छठी सीड पुत्री कुसुमा वरदानी को 21-17, 21-18 से हराया. वहीं दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके भारत के सात्विक और चिराग पुरुष डबल्स में इंडोनेशिया के फजर अल्फेन और मुहम्मद फिकरी की लोअर रैंकिंग वाली जोड़ी से 10-21, 21-23 से हार गए.

पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.
पिछले साल हांगकांग ओपन और चाइना मास्टर्स के फाइनल तक पहुंचे तीसरी सीड सात्विक और चिराग पहले गेम में ही दबाव में दिखे. इंडोनेशिया की जोड़ी ने लगातार पांच पॉइंट लिए, उसके बाद भारतीय जोड़ी ने स्कोर खोला. इंडोनेशियाई जोड़ी ने जल्दी ही 12-4 की बढ़त बना ली और फिर आखिरी पांच पॉइंट लेकर पहला गेम जीत लिया.
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और दो बार बढ़त भी बनाई. स्कोर एक समय 19-19 से बराबर था लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने आखिरी दो पॉइंट लेकर मैच जीत लिया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
