• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. एबीवीपी के सौजन्य से निकली आक्रोश यात्रा, पुतला दहन कर जताया विरोध

JK Gupta by JK Gupta
January 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…..


विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ चौराहा के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद से जुड़े युवाओं ने बंगाल देश के झंडा चित्र एवं पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

आक्रोश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और घटनाओं के खिलाफ अब युवा चुप नहीं बैठेंगे। परिषद के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान अमन जायसवाल, लव कुश चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, कार्तिक चंद्रवंशी सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में देशहित में एकजुट रहने और ऐसे कृत्यों का विरोध करने का संकल्प लिया।

आक्रोश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Previous Post

PV Sindhu latest news: 51 मिनट में पीवी सिंधु ने जीता मुकाबला, चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने 35 मिनट में पार की पहले दौर की बाधा

Next Post

सोनभद्र. कोन के चाची कला में आबादी के समीप फेंका जा रहा कूड़ा, बदबू से रहवासी परेशान

Next Post

सोनभद्र. कोन के चाची कला में आबादी के समीप फेंका जा रहा कूड़ा, बदबू से रहवासी परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.