संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

एनटीपीसी धनवन्तरी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में केऔसुब रिहंद के बल सदस्यों ने किया रक्तदान।
बीजपुर, सोनभद्र।
शुक्रवार को एनटीपीसी धनवन्तरी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में केऔसुब रिहंद इकाई के बल सदस्यों ने उप समादेष्टा प्रकाश के नेतृत्व में बढ चढ कर रक्तदान किया उप समादेष्टा ने जवानों को रक्तदान के महत्व को समझाया व रक्त महादान में सभी को रक्तदान करने के संदर्भ में प्रेरित किया गया जिससे किसी के जीवन को रक्त के अभाव में बचाया जा सके।

इस कार्यक्रम में सहायक समादेष्टा पी शिवा राव ,अरक्षित निरिक्षक एम पी यदव, निरिक्षक पी के गोराई निरिक्षक अग्नि रामाज्ञा मौर्या आसूचना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित 18 बल सदस्यों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।





