• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

माधुरी दीक्षित का वो हीरो, करियर में 2 ब्लॉकबस्टर, दो सुपरहिट और 9 डिजास्टर देकर हुआ गुमनाम

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
माधुरी दीक्षित का वो हीरो, करियर में 2 ब्लॉकबस्टर, दो सुपरहिट और 9 डिजास्टर देकर हुआ गुमनाम


Last Updated:September 13, 2026, 19:38 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में बड़े सितारों के साथ काम किया, कई यादगार फिल्मों का हिस्सा बने, लेकिन समय के साथ उनका नाम दर्शकों की यादों से धुंधला पड़ गया. ऐसे ही एक अभिनेता हैं आनंद बलराज. आनंद बलराज को आपने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘राम लखन’ से लेकर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘खलनायक’ तक कई हिट फिल्मों में देखा होगा. लेकिन ज्यादा बड़ी फिल्मों में नजर आने वाला ये एक्टर आज गुमनाम है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड का वो जाना माना एक्टर, जिसने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया. लेकिन खुद कभी स्टारडम की उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया. वह एक्टर कोई और नहीं आनंद बलराज हैं. अपने करियर में उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ ‘राम लखन’ और ‘खलनायक’ जैसी बड़ी पफिल्मों में काम किया, वहीं शाहरुख खान की ‘परदेस’ और सलमान खान की ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में भी काम किया. लेकिन एक हादसे के बाद उनका करियर ठप होता चला गया. आज वह पूरी तरह गुमनाम हैं.

आनंद बलराज ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दीं. लेकिन लगातार फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों का सिलसिला उनकी पहचान पर भारी पड़ने लगा था. एक दौर में बड़े सितारों के साथ नजर आने वाले आनंद बलराज आज फिल्मी दुनिया से लगभग गुमनाम हो चुके हैं.

आनंद बलराज ने 1989 में आई सुभाष घई की ‘राम लखन’ में देबू का किरदार निभाया था. फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे थे. आनंद का रोल भले ही छोटा था, लेकिन अनिल कपूर और माधुरी के बीच रहा. बड़ा रोल न होते हुए भी लोगों को उनका ये रोल याद रह गया. ‘राम लखन’ 1989 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद साल 1993 में आनंद बलराज सुभाष घई एक और ब्लॉकसब्टर ‘खलनायक’ में नजर आए. इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था. फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर सुधाकर का किरदार निभाया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ‘खलनायक’ ब्लॉकबस्टर रही थी. यानी आनंद के करियर में यह एक और बड़ी कामयाबी थी.

साल 1997 में आनंद शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म ‘परदेस’ में भी नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने मनुचंद का रोल निभाया था. शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी स्टारर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

इनके अलावा अलावा आनंद बलराज सलमान खान और धर्मेंद्र के साथ साल 1998 में आई फिल्म सलमान खान और काजोल की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में भी नजर आए थे. इस फिल्म में वह बालविंदर के किरदार में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इस फिल्म को भी सुपरहिट का दर्जा दिया था.

लेकिन इतनी बड़ी हिट और ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी उनका करियर डगमगाने लगा. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो बुरी तरह फ्लॉप हुईं. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक तो उनकी 9 फिल्में डिजास्टर साबित हुई थीं.

बलराज आनंद की डिजास्टर फिल्मों में 1995 की ‘साजन की बाहों में’, ‘डांस पार्टी’, ‘अनौखा अंदाज’ और ‘संगदिल सनम’, 1998 की ‘हफ्ता वसूली’, 2001 की ‘शिर्डी साईं बाबा’, 2004 की ‘हत्या – द मर्डर’, 2005 की ‘मुंबई गॉडफादर’ और 2012 की ‘दाल में कुछ काला है’ शामिल हैं. लेकिन इसके बाद एक एक्सीडेंट के बाद उनका करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया था. आज वह इंडस्ट्री से गायब हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 13, 2026, 19:38 IST



Source link

Previous Post

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा 736 हेलीपैड, जमीन की तलाश शुरू, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

दशकों का इंतजार खत्म… अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने जूडो में दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चटाई धूल

Next Post
दशकों का इंतजार खत्म… अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने जूडो में दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चटाई धूल

दशकों का इंतजार खत्म... अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने जूडो में दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चटाई धूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.