• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विधायक निधि में लेनदेन के स्टिंग पर DRDA के बाबू पर केस, 5% कमीशन मांगने का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
विधायक निधि में लेनदेन के स्टिंग पर DRDA के बाबू पर केस, 5% कमीशन मांगने का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

यूपी के महराजगंज में विधायक निधि में कथित लेनदेन से जुड़े स्टिंग वीडियो के वायरल होने पर डीआरडीए के वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीडी रामदरस चौधरी की तहरीर पर हुई कार्रवाई से विकास भवन में हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता।

Representative image

सांकेतिक चित्र

यूपी के महराजगंज में विकास भवन के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण तैनात वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ विधायक निधि में कथित लेनदेन से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर बीते सात सितंबर को डीआरडीए में तैनात वरिष्ठ सहायक का विधायक निधि में लेनदेन संबंधी स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल हुआ।

डीआरडीए के बाबू पर केस

जिसके बाद विकास भवन में हड़कंप गया। मामले में किरकिरी होते देख पांच दिन बाद डीआरडीए के पीडी रामदरश चौधरी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया। इससे पहले सदर विधायक का भी एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में बोला बाबू-जेई, एई से पीडी तक बंटता है कमीशन

सोशल मीडियो पर वायरल वीडियो में डीआरडीए के एक वरिष्ठ लिपिक पर विधायक निधि के विकास कार्यों में पांच फीसदी कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। कथित वीडियो में बाबू यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पांच फीसदी कमीशन केवल उसके लिए नहीं है, बल्कि इसमें टेक्निकल टीम, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, एकाउंटेंट व पीडी समेत कई अधिकारियों का हिस्सा तय होता है।

10 लाख का विकास कार्य के लिए 52 हजार कमीशन

आरोप है कि विधायक निधि के साढ़े दस लाख रुपये के विकास कार्य का वर्क ऑर्डर जारी करने के बदले बाबू ने 52 हजार 500 रुपये बतौर कमीशन मांगे। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि बाबू ने इसमें से आठ हजार रुपये अग्रिम के रूप में ले भी लिए और शेष राशि वर्क ऑर्डर के साथ लाने की बात कही। जब उससे कमीशन को लेकर सवाल किया गया, तो वह यह कहता सुनाई दिया कि यह कोई नई बात नहीं है, सभी विधायकों की निधि में यही व्यवस्था चलती है।



Source link

Previous Post

दशकों का इंतजार खत्म… अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने जूडो में दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चटाई धूल

Next Post

‘हनुमान अंश’ ही नहीं, ये फिल्में भी आपकी वॉचलिस्ट में है जरूरी, 1 के लिए तो जूते उतारकर थिएटर में जाते थे लोग

Next Post
‘हनुमान अंश’ ही नहीं, ये फिल्में भी आपकी वॉचलिस्ट में है जरूरी, 1 के लिए तो जूते उतारकर थिएटर में जाते थे लोग

‘हनुमान अंश’ ही नहीं, ये फिल्में भी आपकी वॉचलिस्ट में है जरूरी, 1 के लिए तो जूते उतारकर थिएटर में जाते थे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.