• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

PV Sindhu latest news: 51 मिनट में पीवी सिंधु ने जीता मुकाबला, चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने 35 मिनट में पार की पहले दौर की बाधा

Admin by Admin
January 7, 2026
in खेल
0
साइना नेहवाल का पीवी सिंधू को सुझाव: समझदारी से चुनें टूर्नामेंट, तभी आएगी बड़ी जीत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 07, 2026, 17:03 IST

PV Sindhu latest news: पूर्व विश्व चैंपियन भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पिछले साल अक्टूबर में पैर की चोट के कारण सभी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था. उन्होंने नए साल की शुरुआत जीत से की है. 51 मिनट में सिंधु ने पहले दौर का मैच जीता जबकि सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 35 मिनट में 21-13, 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

51 मिनट में सिंधु ने जीता मुकाबला, चिराग-सात्विक की जोड़ी प्री क्वार्टर मेंपीवी सिंधु ने नए साल की शुरुआत जीत से की.

कुआलालंपुर.  चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद पीवी सिंधु और चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने नए सीजन की जीत के साथ शुरुआत की. मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में अपने-अपने वर्ग में अगले दौर में पहुंच गई. 30 साल की पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने पिछले साल अक्टूबर में पैर की चोट के कारण सभी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था. वापसी पर उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और 51 मिनट चले महिला सिंगल्स मैच में चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-14, 22-20 से हराया.

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 35 मिनट में 21-13, 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. अब उनका सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा. ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी, जो विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर है, 56 मिनट चले कड़े मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई से 15-21, 21-18, 15-21 से हारकर बाहर हो गई. महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इंडोनेशिया की फेब्रिआना द्विपुजी कुसुमा और मेइलिसा ट्रायस पुष्पितासारी को कड़ी टक्कर दी लेकिन 66 मिनट के मैच में 9-21, 23-21, 19-21 से हार गईं.

pv sindhu, Malaysia Open, Malaysia Open badminton, Satwiksairaj Rankireddy, chirag Shetty, पीवी सिंधु, मलेशिया ओपन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी
पीवी सिंधु ने नए साल की शुरुआत जीत से की.

पांडा बहनें रुतुपर्णा और श्वेतपर्णा भी मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन की जोड़ी से एकतरफा मुकाबले में 11-21, 9-21 से हार गईं. सिंधु, जो दुनिया में 18वें नंबर पर हैं, ने सहज खेल दिखाया और सुंग को दूसरी बार हराकर उनके खिलाफ अपना रिकॉर्ड 2-0 कर लिया. प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जापान की दुनिया में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से होगा. मियाजाकी जब 21-19, 1-2 से आगे थीं, तब दक्षिण कोरिया की उनकी प्रतिद्वंदी सिम यू जिन चोटिल होकर मैच से हट गईं, जिससे जापान की खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गईं

सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले गेम में 6-2 की बढ़त ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. पहला गेम उन्होंने आसानी से जीत लिया लेकिन दूसरे गेम में उन्हें संघर्ष करना पड़ा. दूसरे गेम में सिंधु एक समय 4-11 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी की और स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया. 28 साल की सुंग ने हार नहीं मानी और 17-14 पर तीन अंकों की बढ़त ले ली.

pv sindhu, Malaysia Open, Malaysia Open badminton, Satwiksairaj Rankireddy, chirag Shetty, पीवी सिंधु, मलेशिया ओपन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी

भारतीय खिलाड़ी ने फिर से जुझारूपन दिखाया और स्कोर 17-17 से बराबर कर लिया. सिंधू ने 20-20 के बाद अगले दो अंक लेकर मैच जीत लिया. सात्विक और चिराग का अपनी प्रतिद्वंदी जोड़ी के खिलाफ 6-0 का शानदार रिकॉर्ड था, जिसे उन्होंने और बेहतर किया. भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी. चीनी ताइपे की जोड़ी ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाया और 12-12 तक मुकाबला बराबर रखा. इसके बाद सात्विक और चिराग ने दमदार खेल दिखाया और लगातार गेम में मैच जीत लिया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 07, 2026, 17:03 IST

homesports

51 मिनट में सिंधु ने जीता मुकाबला, चिराग-सात्विक की जोड़ी प्री क्वार्टर में



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. डायल 112 का आभार; समय रहते पुलिस ने बचाई युवक की जान, परिजनों में खुशी

Next Post

विंढमगंज. एबीवीपी के सौजन्य से निकली आक्रोश यात्रा, पुतला दहन कर जताया विरोध

Next Post

विंढमगंज. एबीवीपी के सौजन्य से निकली आक्रोश यात्रा, पुतला दहन कर जताया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio