• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘CBI जांच नहीं हुई तो कल उग्र आंदोलन होगा…’, चंद्रशेखर आजाद की Warning, गोंडा जा रहे काफिले पर हमले का आरोप

Admin by Admin
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘CBI जांच नहीं हुई तो कल उग्र आंदोलन होगा…’, चंद्रशेखर आजाद की Warning, गोंडा जा रहे काफिले पर हमले का आरोप


Last Updated:September 13, 2026, 23:30 IST

Chandrashekhar Azad Protest LIVE: गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गोंडा जाने के लिए निकले, लेकिन बाराबंकी में पुलिस ने उन्हें रोक दिया. रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और चंद्रशेखर आजाद के बीच नोकझोंक हुई. वहीं, शाहाबपुर टोल प्लाजा पर उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने टोल का बैरियर तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस लेकर पहुंची, जहां वह धरने पर बैठ गए.

'CBI जांच नहीं हुई तो कल उग्र आंदोलन होगा...', चंद्रशेखर आजाद की WarningZoom

गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका.

बाराबंकी: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कथित काफिले पर हमले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को दो अलग-अलग तहरीरें दी हैं. इसके अलावा चंद्रशेखर रावण ने बाराबंकी जिला और गोंडा पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पूरे मामले में चंद्रशेखर ने सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है. चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है कि अगर कल तक इस मामले में कोई कार्रवाइ नहीं हुई तो वो उग्र आंदोलन करेंगे.

दरअसल चंद्रशेखर रावण गोंडा में विनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे थे. बाराबंकी में घंटों चले हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि बुढ़वल में पुलिस ने उन्हें रोका और धार्मिक आयोजन की झूठी बात कहकर उन्हें दायें तरफ से चलने के लिए कहा गया. चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि हमने देखा कि वहां पर कुछ लोग तख्तियों के पीछे पत्थर लेकर खड़े हैं. उनका आरोपा है कि गोंडा पुलिस के एक एसआई ने उनकी तरफ इशारा किया और उन लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.

एक पत्थर उनकी गाड़ी पर लगा. चंद्रेशखर ने बताया कि उन्होंने गाड़ी से उतरकर उनसे पूछा कि आप ने ऐसा किसलिए किया. उन्होंने बताया कि मैंने सीओ से उनको बुलावाया. लेकिन सीओ ने उसपर कोई बात नहीं की. चंद्रशेखर ने बाताया कि जब उन्हें पुलिस से मदद मिलती नहीं दिखी, तो वापस चल दिए. इसके बाद पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. इसमें एक गाड़ी को तोड़ दिया गया.

उनका आरोप है कि कई गाड़ियों को तोड़ा गया है. एक कार्यकर्ता की आंख में नुकीली चीज लगी है. एक कार्यकर्ता का सिर फूटा है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में दो तहरीरें दी गई हैं. उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ है. चंद्रेशेखर ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच चाहते हैं कि पुलिस ने किन लोगों को अपने पीछे खड़ा कर रखा था. इसलिए इस पूरे मामले की सीबीआई की जांच होनी चाहिए. इस मामले को लेकर चंद्रशेखर ने कई तरह के सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने मांग की कि विनोद साहनी और राम नयन को इंसाफ मिलना चाहिए.

विनोद साहनी हत्याकांड में गोंडा जा रहे थे चंद्रशेखर आजाद
विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद समर्थकों के साथ गोंडा जाने के लिए निकले थे, लेकिन बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस ले जाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और आजाद के बीच नोकझोंक हुई. वहीं, शाहाबपुर टोल प्लाजा पर उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की गई तो समर्थकों ने टोल का बैरियर तोड़ दिया.

चंद्रशेखर आजाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे एसपी ऑफिस
सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आजाद सैकड़ों समर्थकों के साथ बाराबंकी एसपी ऑफिस पहुंच गए. यहां उनकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से बातचीत चल रही है. चंद्रशेखर आजाद के एसपी ऑफिस पहुंचने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस अधिकारियों और चंद्रशेखर आजाद के बीच बातचीत जारी है.

पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस पर अपने कार्यकर्ताओं को अपमानित करने और धक्का देने का आरोप लगाया. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि विनोद साहनी करनैलगंज से चुनाव लड़ना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को विनोद से नुकसान था, उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या कराई.

विनोद साहनी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग
आजाद ने विनोद साहनी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए. फिलहाल पुलिस चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों को गोंडा जाने से रोक रही है. मौके पर पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Bara Banki,Uttar Pradesh

First Published :

September 13, 2026, 16:28 IST



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

लड़कर हारी भारतीय टीम, विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष

Next Post

इंटरनेट पर छाया फरहाना भट्ट का हरियाणवी हिप-हॉप ट्रैक ‘No Snitching’, स्वैग देख फैंस हुए क्रेजी, वीडियो वायरल

Next Post
इंटरनेट पर छाया फरहाना भट्ट का हरियाणवी हिप-हॉप ट्रैक ‘No Snitching’, स्वैग देख फैंस हुए क्रेजी, वीडियो वायरल

इंटरनेट पर छाया फरहाना भट्ट का हरियाणवी हिप-हॉप ट्रैक 'No Snitching', स्वैग देख फैंस हुए क्रेजी, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.