संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

10 मुहर्रम के मौके पर अकीदत और सम्मान के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मुहर्रम का दिन इमाम हुसैन,एवं साथियो के शहादत की कुर्बानी और उनके हक, इंसाफ और सच्चाई के संदेश की याद दिलाता है। कर्बला की घटना ने दुनिया को सब्र, हिम्मत और इंसानियत का पैगाम दिया।
जुलूस नुरिया मोहल्ला से शुरू होकर बीजपुर मार्केट के चौराहे पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए यहां से जलूस कर्बला और स्वागत गेट तक पहुंचा। वापस होने के बाद ताजिए का दफन किया गया ।इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

जुलूस के रास्ते में शरबत और सिन्नी (प्रसाद) का भी इंतजाम किया गया, जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्था संभाली। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय टीम पूरी तरह मुस्तैद रहे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई और शांतिपूर्ण माहौल में ताजिये के साथजुलूस संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हाजी खलील, सलीम, गयासुद्दीन, हाजी उस्मान खान, नन्हकू, तौफ़ीक़, अप्सरा मास्टर, मीर हसन, इजाजत शेख सहित पुरुष, महिलाएं, नौजवान भारी संख्या शामिल रहे।





