• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नौ किलो मादक पदार्थ संग दो आरोपी धराय

JK Gupta by JK Gupta
December 21, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना रायपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग/गश्त के दौरान बैनी बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौखड़ा से लगभग 100 मीटर आगे नौगढ़–चंदौली मार्ग पर झाड़ियों के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दो बैग लेकर खड़े हैं, जिनके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर समय करीब 11:35 बजे दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को झोला/बैग सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम 01-यशवंत राव पुत्र बिहारी, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी ग्राम तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली 02- इंद्रजीत यादव उर्फ चंदन यादव पुत्र दशरथ यादव, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली बताया तथा स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद बैग में मादक पदार्थ गांजा है।

जिसे वे उड़ीसा से चंदौली ले जा रहे थे। तलाशी में दोनों अभियुक्तों के बैग से भूरे टेप से लिपटे कुल 09 बंडल में कुल 09.200 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-169/2025 धारा 8/20/29 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरण – पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पैसे के लालच में आनंद कुमार बनिया व मनोज कुमार बनिया, निवासी अम्बेडकर नगर सहाबगंज, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली के कहने पर उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई कर रहे थे। उक्त लोग पुलिस से लूक छीपकर अपने सहयोगियों के माध्यम से गांजा की तस्करी कराते हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम : उ0नि0 उदयभान राव थाना रायपुर, हे0का0 अजय कुमार पाण्डेय, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Previous Post

रेणुकूट. संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Next Post

pv sindhu special message for husband: शादी की पहले साल पीवी सिंधु ने पति के लिए शेयर किया खास मैसेज

Next Post
pv sindhu special message for husband: शादी की पहले साल पीवी सिंधु ने पति के लिए शेयर किया खास मैसेज

pv sindhu special message for husband: शादी की पहले साल पीवी सिंधु ने पति के लिए शेयर किया खास मैसेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.