• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

क्रिकेट, फुटबॉल से स्केटिंग तक… यहां सिर्फ 210 रुपये में सालभर खेल की ट्रेनिंग, करियर बनाने का अच्छा मौका

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
क्रिकेट, फुटबॉल से स्केटिंग तक… यहां सिर्फ 210 रुपये में सालभर खेल की ट्रेनिंग, करियर बनाने का अच्छा मौका


ग्रेटर नोएडा: जिले के उन बच्चों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. अब उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. मलकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिल रही खेल प्रशिक्षण की सुविधा अब शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी शुरू कर दी गई है. जिलाधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समन्वय से शुरू की गई इस सुविधा का मकसद स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें प्रशिक्षित कर आगे बढ़ने का अवसर देना है. खास बात यह है कि खेल विभाग ने प्रशिक्षण की फीस बेहद कम रखी है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें.

गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी जिला खेल अधिकारी परवेज अली ने बताया कि शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फिलहाल सात कोच नियुक्त किए गए हैं. इन सभी कोचों को शुरुआत में छह महीने के ट्रायल के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है. इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, खिलाड़ियों की संख्या, उनकी प्रगति और खेलों में मिलने वाले परिणामों का आकलन किया जाएगा. यदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन और पूरी व्यवस्था बेहतर रहती है तो भविष्य में इस योजना का विस्तार किया जाएगा. इसके तहत और खेलों को शामिल करने के साथ प्रशिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.

बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर
क्रिकेट से स्केटिंग तक प्रशिक्षण प्रभारी जिला खेल अधिकारी के अनुसार फिलहाल कई प्रमुख खेलों में प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है. इनमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल और स्केटिंग समेत अन्य खेल शामिल हैं. इससे अलग-अलग खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा. खासतौर पर ऐसे बच्चों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है, जो आर्थिक कारणों से निजी अकादमियों की महंगी फीस नहीं दे पाते हैं. सरकारी स्तर पर प्रशिक्षित कोच की उपलब्धता से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा.

वार्षिक शुल्क 210 रुपये निर्धारित
अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती स्तर पर यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वे जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. 18 साल तक के बच्चों के लिए सिर्फ 210 रुपये खेल विभाग ने प्रशिक्षण की फीस अपने निर्धारित मानकों के अनुसार रखी है. 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वार्षिक शुल्क 210 रुपये निर्धारित किया गया है. यानी एक बच्चे को पूरे साल प्रशिक्षण लेने के लिए महज 210 रुपये का भुगतान करना होगा.

वहीं, 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों से पहले महीने 310 रुपये और इसके बाद 210 रुपये शुल्क लिया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, इसके अलावा खिलाड़ियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. अलग से रजिस्ट्रेशन फीस भी निर्धारित नहीं की गई है. कम शुल्क में प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से उम्मीद है कि बड़ी संख्या में बच्चे और युवा इस योजना से जुड़ेंगे.

घर बैठे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है. खिलाड़ियों या उनके अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. ‘खेल साथी’ पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है. ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ी का आईडी कार्ड रजिस्टर हो जाएगा. इसके बाद वह निर्धारित खेल में प्रशिक्षण के लिए शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जा सकता है.

कैश में नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
जिला खेल अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि खेल विभाग की ओर से फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. किसी भी तरह का शुल्क नकद यानी कैश में स्वीकार नहीं किया जाएगा. खिलाड़ियों को निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही फीस जमा करनी होगी. जमा होने वाली फीस का निर्धारित हिस्सा राजकीय कोष में जाएगा.

प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल प्रशिक्षण की शुरुआत को जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कम शुल्क, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षित कोचों की उपलब्धता के कारण अधिक बच्चों के खेलों से जुड़ने की उम्मीद है. छह महीने के ट्रायल के बाद यदि व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं तो इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा. ऐसे में आने वाले समय में यह कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अहम केंद्र बन सकता है.



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Chess Olympiad 2026: होटल के लिए सड़कों पर भटकती रही भारतीय टीम, शतरंज ओलंपियाड से पहले जमकर ड्रामा

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नमो मैराथन में 633 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नमो मैराथन में 633 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement