• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Chess Olympiad 2026: होटल के लिए सड़कों पर भटकती रही भारतीय टीम, शतरंज ओलंपियाड से पहले जमकर ड्रामा

Admin by Admin
September 15, 2026
in खेल
0
Chess Olympiad 2026: होटल के लिए सड़कों पर भटकती रही भारतीय टीम, शतरंज ओलंपियाड से पहले जमकर ड्रामा


Last Updated:September 15, 2026, 19:23 IST

Chess Olympiad 2026: गत चैंपियन भारतीय शतरंज टीम के लिए समरकंद पहुंचते ही परेशानी खड़ी हो गई. 46वें शतरंज ओलंपियाड के लिए मंगलवार को उज्बेकिस्तान पहुंची भारतीय टीम को होटल में कमरे मिलने के लिए पांच घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. भारतीय पुरुष टीम में डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और विदित गुजराती शामिल हैं.

होटल के लिए सड़कों पर भटकती रही भारतीय टीम, शतरंज ओलंपियाड से पहले जमकर ड्रामाZoom

समरकंद में भारतीय शतरंज टीम के साथ हादसा

उजबेकिस्तान: शतरंज ओलंपियाड के 46वें सीजन के लिए समरकंद पहुंची भारतीय शतरंज टीम को मंगलवार को होटल में कमरे नहीं मिलने के कारण पांच घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा. टूर्नामेंट बुधवार से शुरू होना है. भारतीय टीम मंगलवार को उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद पहुंची.

टूर्नामेंट 16 से 27 सितंबर तक खेला जाना है, लेकिन टीम को होटल में ठहरने के लिए कमरे मिलने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा. भारतीय पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा:

फिडे शतरंज 2026 ओलंपियाड में बेहद खराब अनुभव रहा है. टीम पांच घंटे पहले समरकंद हवाई अड्डे पर पहुंची थी. अभी तक टीम को कमरे आवंटित नहीं किए गए हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कमरे कब मिलेंगे.

ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने भी इस स्थिति पर निराशा जताई. गुजराती ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘समरकंद, उज्बेकिस्तान ओलंपियाड 2026 का बेहद खराब अनुभव. अब भी इंतजार कर रहे हैं.’

भारतीय पुरुष टीम में विश्व चैंपियन डी गुकेश, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और गुजराती शामिल हैं. ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन टीम के कप्तान हैं.

महिला टीम में कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं जबकि स्वयम्स मिश्रा टीम के कप्तान हैं. पांच पुरुषों और पांच महिलाओं वाली दोनों भारतीय टीम गत चैंपियन हैं, उन्होंने 2024 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 19:23 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘रामायण’ में साई पल्लवी का साथ देंगी ये 3 हसीनाएं, उर्मिला-मांडवी-श्रुतकीर्ति के किरदार में कौन? पता चल गया

Next Post

क्रिकेट, फुटबॉल से स्केटिंग तक… यहां सिर्फ 210 रुपये में सालभर खेल की ट्रेनिंग, करियर बनाने का अच्छा मौका

Next Post
क्रिकेट, फुटबॉल से स्केटिंग तक… यहां सिर्फ 210 रुपये में सालभर खेल की ट्रेनिंग, करियर बनाने का अच्छा मौका

क्रिकेट, फुटबॉल से स्केटिंग तक... यहां सिर्फ 210 रुपये में सालभर खेल की ट्रेनिंग, करियर बनाने का अच्छा मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.