• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा में शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

JK Gupta by JK Gupta
July 1, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@विशाल टंडन…….


— सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और रोजगार की गारंटी समेत छह सूत्रीय मांगपत्र डीएम को सौंपा


Sonbhadra । घोरावल विधानसभा क्षेत्र में जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) द्वारा निकाली गई ‘सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा’ में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पार्टी ने जनसभा आयोजित कर सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का स्वागत किया। बड़ी संख्या में शामिल समर्थकों और वाहनों के काफिले को पार्टी ने अपने बढ़ते जनाधार का संकेत बताया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी संयोजक डॉ. आर. एस. पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने जातीय जनगणना शीघ्र कराने, ओबीसी के लिए पृथक कॉलम जोड़ने, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने, ‘एक देश-एक शिक्षा-एक सिलेबस’ लागू करने तथा प्रत्येक परिवार को रोजगार की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

सभा के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर डॉ. आर. एस. पटेल ने दावा किया कि जनहित संकल्प पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. 100 बेड एमसीएच विंग लोढ़ी में 3 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श व जांच

Next Post

सोनभद्र. नक्शे से नहीं टेक्निकल यंत्रों से होगी जमीन की नापी, डीएम ने कमान संभाल विशेष अभियान का किया आगाज

Next Post

सोनभद्र. नक्शे से नहीं टेक्निकल यंत्रों से होगी जमीन की नापी, डीएम ने कमान संभाल विशेष अभियान का किया आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio