• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे


Last Updated:September 15, 2026, 19:24 IST

Rinki Singh Priya Saroj Marriage Date: क्रिकेटर रिंकू सिंह अब जल्द ही प्रिया सरोज के दूल्हा बनने वाले हैं. शादी की तारीख तय हो गई है और 4 दिसंबर को दोनों एक दूसरे के साथ 7 फेरे लेंगे. आइए जानते हैं किस होटल में दोनों रचाएंगे शादी.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे Zoom

प्रिया सरोज के जल्द दूल्हा बनने वाले हैं रिंकू सिंह.

लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों अब 4 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी का कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में होगा. इसकी जानकारी सामने आने के बाद दोनों के परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी से पहचान बना चुके हैं. वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद हैं. दोनों की जोड़ी शादी की खबरों के बाद से ही चर्चा में रही है.

जून 2025 में हुई थी सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी. सगाई समारोह में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई जाने-माने लोग शामिल हुए थे. इसके बाद दोनों की शादी की तारीख को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आती रही थीं. पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में वाराणसी के एक होटल में होने की खबर थी, लेकिन बाद में शादी टल गई थी. अब करीब एक साल बाद शादी की नई तारीख सामने आई है और दोनों 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे.

क्रिकेट और राजनीति का चर्चित रिश्ता
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि एक तरफ रिंकू क्रिकेट की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं, तो दूसरी तरफ प्रिया सरोज राजनीति में सक्रिय हैं. प्रिया सरोज साल 2024 में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं. वहीं रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं. अब दोनों की शादी की तारीख तय होने के बाद क्रिकेट और राजनीति से जुड़े लोगों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों की नजर भी 4 दिसंबर पर रहेगी.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 19:14 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

F1 के लिए भारत ने खोला दरवाजा, 2028 में Grand Prix की वापसी पर सरकार का बड़ा प्लान

Next Post

‘रामायण’ में साई पल्लवी का साथ देंगी ये 3 हसीनाएं, उर्मिला-मांडवी-श्रुतकीर्ति के किरदार में कौन? पता चल गया

Next Post
‘रामायण’ में साई पल्लवी का साथ देंगी ये 3 हसीनाएं, उर्मिला-मांडवी-श्रुतकीर्ति के किरदार में कौन? पता चल गया

'रामायण' में साई पल्लवी का साथ देंगी ये 3 हसीनाएं, उर्मिला-मांडवी-श्रुतकीर्ति के किरदार में कौन? पता चल गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.