• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है– डॉ मोनिषा कुलश्रेष्ठ

JK Gupta by JK Gupta
December 21, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..


संस्कार युक्त शिक्षा देने वाली डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव ‘स्पर्धा’ का समापन हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धन्वंतरि चिकित्सालय, एनटीपीसी, की मुख्य चिकित्साधिकारी, महाप्रबंधक डॉ मोनिषा कुलश्रेष्ठ रहीं। प्राचार्य राजकुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

एनसीसी कैडेट्स अथर्व प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ओम बाबू, अर्पित,आदित्य चौधरी, अंजली सिंह, खुशबू , तन्वी तिवारी ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए आगवानी की। मुख्य अतिथि ने लंबी कूद के विजयी प्रतिभागी दयानंद सदन के आशीष गुप्ता, रोहित कुमार एवं हर्षित श्रीवास्तव को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया। वहीं बालिका वर्ग में बबिता,ऊषा एवं तृप्ति को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शाटपुट में बालक वर्ग में रामेश्वर, कृष्णा सिंह एवं शुभम कुमार तो बालिका वर्ग में आर्या यादव, तन्वी तिवारी एवं वंदना कुमारी को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

मैथमेटिकल रेस में आरूष तिवारी, नीरज कुमार, ऋषभ शुक्ला, वेदिका यादव, नितिका त्रिपाठी, एवं अदिति राज पुरस्कार पाने में सफल रहे। रस्सी कूद में कशिश उपाध्याय एवं अनन्या को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रकार के खेलों में सौ से भी अधिक छात्र छात्राएं पुरस्कृत किए गए। बच्चों की माताओं को स्पून रेस में स्नेहलता पाटिदार को प्रथम, ऊषा गुप्ता एवं चंचल सिंह को द्वितीय तथा सुनीता, रेनु चौरसिया एवं सुमन लता को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं में श्रद्धा ठाकरे को प्रथम, अलीशा सिंह को द्वितीय एवं माधुरी यादव तथा बबिता कन्नौजिया को स्पून रेस में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव में अरविंद सदन को विजेता तथा श्रद्धानंद सदन को उपविजेता घोषित किया गया। अरविन्द सदन के हाऊस मास्टर डी सी शुक्ला, ज्योत्स्ना यादव, मीना सिंह, आमीर सुहैल ने विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथि से सिल्ड प्राप्त किया । श्रद्धानंद सदन की हाऊस मिस्ट्रेस माधुरी यादव, एस पी तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, स्मृति सिंह, अवधेश कुमार एवं अलीशा सिंह ने उपविजेता का सिल्ड प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज उतार कर प्राचार्य श्री राजकुमार को सौंप दिया। तत्पश्चात महाप्रबंधक मुख्य चिकित्साधिकारी ने खेल उत्सव के समापन की घोषणा की। अपने उद्बोधन में डॉ मोनिषा कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने बताया कि खेल एक प्रकार की ट्रेनिंग है जो शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हुए टीम भावना के साथ आगे बढ़ना सिखाती है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे अत्यंत अनुशासित एवं संस्कार युक्त हैं।

मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सभी विद्यार्थियों एवं दर्शकों के द्वारा शांति पाठ कर वार्षिक खेलकूद उत्सव ‘स्पर्धा’ का समापन किया गया। इस अवसर पर डोडहर ग्राम प्रधान छत्रपाल, रजमिलान के प्रधान बद्री प्रसाद, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा, संदीप उपाध्याय के साथ सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन शैलजा यादव ने किया।

इस उत्सव के कॉर्डिनेटर डॉ आर के झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ शिक्षक विजय तिवारी, सीसीए कॉर्डिनेटर डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं रंजना सिंह, खेल शिक्षक मनोज पाण्डेय, जय सिंह, समता सिंह, अरूण कुमार सिंह, हर्ष दुबे, शगुफ्ता सबनम, आकृति पांडे, सोनी कुमारी, मनीष विश्वकर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता , अनामिका त्रिपाठी, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा आदि के साथ पूरा विद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से शामिल रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

विंढमगंज. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच फुटबॉल खिलाड़ियों का दिखा जोश, खेलने में मस्त

Next Post

अररिया में 22 से 25 दिसंबर तक लगेगा खिलाड़ियों का महाकुंभ, चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

Next Post
अररिया में 22 से 25 दिसंबर तक लगेगा खिलाड़ियों का महाकुंभ, चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

अररिया में 22 से 25 दिसंबर तक लगेगा खिलाड़ियों का महाकुंभ, चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान
  • शक्तिनगर. माँ ज्वालामुखी मंदिर विवाद पर संचालन समिति ने रखा पक्ष, जांच दस्तावेजों का दिया हवाला

Breaking News

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार बुधवार को मेडिकल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio