विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…..

महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर ठंडे कोहरे के बीच फुटबॉल खिलाड़ियों का जोश देखने लायक है। 18 जनवरी से शुरू हो रहे अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए युवा खिलाड़ी सुबह-सुबह घने कोहरे में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बर्फीली हवाओं और कम दृश्यता के बावजूद वे अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं।
मैदान पर दर्जन भर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। स्थानीय कोच राजनाथ गोस्वामी ने बताया, “कोहरा भले ही चुनौती दे रहा हो, लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हो रहा। हम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की टीमों के साथ भिड़ने को तैयार हैं। महुली गांवों के युवा इस टूर्नामेंट को ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।
टूर्नामेंट आयोजक महुली युवा क्लब के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि जहां फुटबॉल खेल धिरे धिरे कम हो रहा है वहीं महुली खेल मैदान में लगातार 78 वर्षों से चल रहा है। उपाध्यक्ष विरेन्द्र कनौजिया ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास है। मैदान पर उमस भरी ठंड में पसीना बहाते खिलाड़ी न सिर्फ फिटनेस बनाए रख रहे हैं, बल्कि मानसिक मजबूती भी हासिल कर रहे हैं।
कोषाध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि ग्रामीणों का भी भारी समर्थन मिल रहा है।यह टूर्नामेंट स्थानीय स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। खिलाड़ी अब रणनीति पर काम कर रहे हैं ताकि कोहरे की तरह विरोधियों को भ्रमित कर सकें।