अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……

अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सरकारी विद्यालय में शनिवार को छात्रों के बीच आपसी विवाद उस समय बढ़ गया, जब मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति द्वारा बना लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्यालय परिसर में पहले छात्राओं के बीच तकरार हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ती चली गई और हाथापाई शुरू हो गई।वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, कई लोगों ने विद्यालय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विद्यालय प्रबंधन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।वायरल वीडियो अनपरा तापीय परियोजना परिसर में स्थित(गवर्मेंट इंटर कालेज)जीआईसी का बताया जा रहा है।लेकिन सोनभद्र लाइव न्यूज़ पोर्टल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।