@जेo केo/सोनभद्र……..

Sonbhadra । ओबरा तहसील परिसर में सदस्य प्रतिनिधि वार्ड 03, ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी समाजसेवी गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में अत्यधिक ठंड के मद्देनजर क्षेत्र में अलाव रखवाने व जरूरतमंदों में कंबल वितरण कराने हेतु उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत बारी मस्जिद व सेवा सदन से मां वैष्णो देवी मंदिर और बारी गांव क्षेत्र लगातार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से उपेक्षित रहा है। अत्यधिक ठंड में आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र में लोगों को बेहद कष्ट का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि यहां आज भी कई ऐसे लोग व परिवार रहते हैं जिनके पास ठंड से बचाव हेतु मोटे कपड़े-जैकेट खरीदने के पैसे नहीं हो पाते, कई लोग किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मांग की गई कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में कुछ मुख्य स्थानों जैसे सेवा सदन, लंगड़ा मोड़, दाढ़ी होटल, कोल बस्ती, आकाश गंगा होटल, मां वैष्णो देवी मंदिर, खन्ना कैंप, शिक्टहवा तोला, कोल बस्ती, शिव मंदिर बारी गांव, गोरदाह शमशान घाट, आदि स्थानों पर अत्यधिक ठंड को देखते हुए अलाव की लकड़ी गिरवाने व जरूरतमंदों में कंबल वितरण कराएं जाए। इस दौरान समाजसेवी बजरंगी सेठ, अमरजीत, सुशील निषाद व निजाम मौजूद रहे।
