• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस अधीक्षक ने स्टेट हाईवे पर निकलकर यातायात नियमों का किया पड़ताल

JK Gupta by JK Gupta
December 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


— एसपी ने सड़क पर उतरकर छह वाहनों को सीज एवं 50 से ज्यादा वाहनों का कराया चालान


Sonbhadra । जनपद सोनभद्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में हिन्दुआरी से चौकी सुकृत वार्डर तक मुख्य मार्ग पर व्यापक एवं सघन यातायात अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले तथा आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे वाहनों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत रांग साइड (विपरीत दिशा) में चल रहे वाहन, मुख्य मार्ग एवं सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन, ओवरलोड वाहन, तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन को विशेष रूप से चिन्हित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस क्रम में कुल 06 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 50 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए सख्त चेतावनी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, टीएसआई सहित पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं अनियमित पार्किंग को हटवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की जान को जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन एवं निरंतर अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी में हिंदू सम्मेलन एकता का दिया संदेश

Next Post

सोनभद्र. एएसपी ने राबर्ट्सगंज कोतवाली का किया अर्ध वार्षिक निरीक्षण, मातहतों को दिया सख्त निर्देश

Next Post

सोनभद्र. एएसपी ने राबर्ट्सगंज कोतवाली का किया अर्ध वार्षिक निरीक्षण, मातहतों को दिया सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान
  • शक्तिनगर. माँ ज्वालामुखी मंदिर विवाद पर संचालन समिति ने रखा पक्ष, जांच दस्तावेजों का दिया हवाला

Breaking News

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार बुधवार को मेडिकल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio