• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत, तीन अन्य घायल

JK Gupta by JK Gupta
December 17, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….


Sonbhadra । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक सड़क हादसे ने इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। रानी ताली से कोंगा जा रही बाइक पर चार लोग सवार थे, जब विपरीत दिशा से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक संजय (29), पुत्र कामदेव, निवासी कामेश्वरनगर, छत्तीसगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी उनकी बहन शकुंती (35), पत्नी कमलेश (उम्र अस्पष्ट), निवासी कोंगा, तथा दादी शकुनी (65), पत्नी बुधुराम, गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, डेढ़ वर्षीय बच्ची राधिका को हल्की चोटें आईं।

राहगीरों ने फौरन घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और स्थिति की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Previous Post

ओबरा. परियोजना कर्मी ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Next Post

चोपन. अनियंत्रित ऑटो ट्रक से टकराई, हादसे में एक की मौत, बाइक सवार भी गंभीर

Next Post

चोपन. अनियंत्रित ऑटो ट्रक से टकराई, हादसे में एक की मौत, बाइक सवार भी गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.