• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 से अवैध खनिज परिवहन का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
July 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संजय सिंह….


— AK इंटरप्राइजेज से जुड़े तीन आरोपी फरार, लैपटॉप, प्रिंटर और 1000 से अधिक पुराने परमिट बरामद


अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 (खनिज परिवहन परमिट) तैयार कर गिट्टी के अवैध परिवहन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, सिक्योरिटी पेपर, फर्जी परमिट तैयार करने में प्रयुक्त दस्तावेज तथा एक हजार से अधिक पुराने ई-फॉर्म C/MM-11 बरामद किए हैं। मामले में AK इंटरप्राइजेज से जुड़े तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, खनन निरीक्षक अतुल दूबे तथा एसओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार वाहन चालक दिलीप प्रजापति से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुराने ई-फॉर्म C/MM-11 में वाहन संख्या, तिथि एवं समय को कंप्यूटर के माध्यम से बदलकर फर्जी परमिट तैयार किए जाते थे। इन्हीं फर्जी परमिटों के जरिए गिट्टी का अवैध परिवहन कराया जाता था।

दिलीप की निशानदेही पर पुलिस ने बिल्ली मारकुंडी स्थित AK इंटरप्राइजेज कार्यालय पर छापेमारी कर अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू त्रिपाठी, रितेश कुमार जायसवाल, मोहन उर्फ अजय कुमार तथा संतोष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि AK इंटरप्राइजेज का लाइसेंस 8 जून 2026 तक ही वैध था, लेकिन लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी पुराने सिक्योरिटी पेपर और प्रयुक्त ई-फॉर्म C/MM-11 का उपयोग कर फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस ने मौके से एक Dell कंपनी का लैपटॉप, HP LaserJet Pro प्रिंटर, सिक्योरिटी पेपर के तीन बंडलों में 748 सेट, 17 बंडलों में करीब 1000 प्रयुक्त ई-फॉर्म C/MM-11 तथा फर्जी परमिट तैयार करने से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली निवासी वाहन चालक दिलीप प्रजापति, मिर्जापुर निवासी अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू त्रिपाठी, चोपन निवासी रितेश कुमार जायसवाल, गढ़वा (झारखंड) निवासी संतोष कुमार जायसवाल तथा डाला निवासी मोहन उर्फ अजय कुमार शामिल हैं।

वहीं पन्नूगंज निवासी अश्वनी कुमार पटेल, चोपन निवासी हिमांशु पाण्डेय तथा वाराणसी निवासी AK इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुरेश कुमार पाठक की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

कौन हैं बिहारी एथलीट सोमन राणा, कामनवेल्थ गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, देश सेवा में गंवाना पड़ा पैर

Next Post

मुख्यालय. 100 बेड एमसीएच विंग लोढ़ी में 3 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श व जांच

Next Post

मुख्यालय. 100 बेड एमसीएच विंग लोढ़ी में 3 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श व जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio