• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. परियोजना कर्मी ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

JK Gupta by JK Gupta
December 17, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……


स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत तापीय परियोजना कॉलोनी क्षेत्र के 2 एफ टी 22 में रह रहे एक परियोजना कर्मी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से सनसनी मच गयी। जानकारी के अनुसार ब ताप विद्युत गृह के टीएमडी में पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी कर रहे मृतक 33 वर्षीय संदीप कुमार झा पुत्र स्व भरथ झा मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे के करीब परियोजना से ड्यूटी करके अपने घर पहुंचा था। इस दौरान घर पर मौजूद भांजे पीयूष ने दरवाजा खोला था।

वही पीयूष ने बताया कि मामा टीवी बंद कर रात में सो जाने की बात कह कर किचन से फिनायल की बोतल लेकर अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब भांजे पीयूष ने मामा को बेसुध बिस्तर पर पड़ा देखकर पड़ोसी को मामले की सूचना दिया। पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना ओबरा थाने को दी गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक के मौत की जानकारी उसके गृह जनपद परिजनों को देकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी और घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य भी इकट्ठा किया गया। मृतक मूलत बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला बताया जा रहा था। युवक ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।

Previous Post

करमा. विधान सभा स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत, तीन अन्य घायल

Next Post

सोनभद्र. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत, तीन अन्य घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.