डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……

स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी व डाला बाजार में बुधवार को यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सघन अभियान चलाकर सैकड़ो वाहनों का चालान कर नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
वाराणसी- शक्ति नगर मार्ग पर बारी स्थित ओवर ब्रिज से विपरीत दिशा से आ रहे कई टिपरों का चालान काटकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।इसके बाद डाला बाजार में मुख्य मार्ग किनारे खड़े ट्रकों समेत दर्जनों वाहनों के भी चालान किए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्दियों में घने कोहरे को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को भी मारकुंडी ,डाला, रेणुकूट,अनपरा आदि जगहों पर नियमों का उल्लंघन कर विपरीत दिशा से वाहन चलने व अवैध पार्किंग को लेकर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें गलत दिशा से चल रहे टिपरों सड़क पर अवैध पार्किंग वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है यह अभियान लगातार जारी रहेगा उल्टी दिशा से चलने वाले व सड़क किनारे पार्किंग बना कर खड़े वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाना गलत है क्योंकि सही दिशा में आ रहे वाहन रफ्तार में होते हैं और कई बार चालक का ध्यान यदि किसी भी कारण से सामने से भटक गया तो गलत दिशा में आ रहे वाहन से टक्कर होती है। इसी तरह यदि कोई वाहन रास्ते में खराब होने के कारण या अन्य वजह से खड़ा है तो इस कारण भी हादसा हो जाता है।
क्योंकि तीव्र मोड़ पर ऐसे वाहनों के खड़े होने से पीछे से आ रहे वाहन चालक को आगे की स्थिति पता नहीं चलती यदि यहां कोई गलत दिशा में आ रहा हो तो हादसे की संभावना बढ़ जाती है।यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।