संवाददाता@वीरेंद्र यादव…….

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी बीना, कांस्टेबल सत्यम कुमार, विजय प्रताप, अमन कुमार क्षेत्र में भ्रमण पर थे ।

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे वारंटी चंदन भारती पुत्र श्याम सुंदर भारती, निवासी ग्राम घरसड़ी, सरोज यादव पुत्र जगतलाल यादव, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार कर दोनों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया|





